.

आओ मां दरबार | Onlinebulletin

©जितेन्द्र देवतवाल ज्वलंत, शाजापुर, मध्य प्रदेश


 

 

।। आओ मां दरबार।।

 

चहुओर त्राहिमाम आओ मां दरबार।

हम है बेक़रार एक तू ही पालनहार।।

 

जयमांभवानी तू ही संसार का सार।

नवरूपों में प्रगटी सबकी तारणहार।।

 

हम चाहते मैया शेरावाली का दुलार।

अपने सद भक्तों की सुन लो पुकार।।

 

जगजननी जगदंबा कष्टों से दो तार।

मानवता को बचाओ देकर मां प्यार।।

 

कब से कर रहे माँ हम सब इंतजार।

मां नफरत हिंसा मिटाओ अत्याचार।।

 

कोरोना नजर हटा दो मां इस संसार।

दानवदल दमन करो मां लो अवतार।।

 

काम क्रोध मद लोभ का करो संहार।

दुर्जन दुराचारियों पे उठाओ तलवार।।

 

नमन करे हम सब नित ही बारंबार।

मैया रानी करेंगी सबके स्वप्न साकर।।


Back to top button