.

शिक्षा | Onlinebulletin

©पुष्पराज देवहरे भारतवासी, रायपुर, छत्तीसगढ़


 

शिक्षा से हम जीवन में खुशियाँ सजायेंगे,

हर घर में हम शिक्षा का ज्योति जलाएंगे |

 

कोई न रहेगा यहाँ शिक्षा से यूँ वंचित,

शिक्षा जीवन का सार है सबको बताएँगे |

 

मिले सभी को शिक्षा सम्मान अधिकार,

मिलकर हम सभी ऐसा भारत बनायेंगे |

 

अज्ञानता समाज का सबसे बड़ा दुश्मन,

ज्ञान की ये ज्योति से कुरीतियाँ मिटायेंगे |

 

संविधान ने दिया है शिक्षा का अधिकार,

संविधान को जीवन का हम पथ बनायेंगे |


Back to top button