.

स्वतंत्रता का पर्व | Newsforum

©राजेश कुमार मधुकर (शिक्षक), कोरबा, छत्तीसगढ़


 

 

स्वतंत्रता का पर्व हमारा

हम हाथ से ना जाने देंगे

डाली जो कु-दृष्टि जिसने

हम उनको दम दिखाएंगे ……2

 

मिट्टी जिसमें जन्म लिया

हम उसका कर्ज चुकाएंगे

जो भी हमसे लोहा लेगा

हम उसको मार भगाएंगे

 

स्वतंत्रता का पर्व हमारा

हम अपना देश बचाएंगे

डाली जो कु-दृष्टि जिसने

हम उनको दम दिखाएंगे ……2

 

हम हाथ से ना जाने देंगे

जन में विश्वास जगाएंगे

स्वतंत्रता कोई छीन सके

ना ऐसा कर दिखलाएंगे

 

स्वतंत्रता का पर्व हमारा

हम अपना देश बचाएंगे

डाली जो कु-दृष्टि जिसने

हम उनको दम दिखाएंगे ……2

 

स्वतंत्रता सेनानियों के

सब जय उद्घोष लगाएंगे

उन वीरों के वीरगाथा का

गुणगान सबको सुनाएंगे

 

स्वतंत्रता का पर्व हमारा

हम अपना देश बचाएंगे

डाली जो कु-दृष्टि जिसने

हम उनको दम दिखाएंगे ……2

 

नित देश पे हम मरने वाले

हम देश का शान बढ़ाएंगे

भारत में कितना वीरता है

ऐसा हम हुनर सिखाएंगे

 

स्वतंत्रता का पर्व हमारा

हम अपना देश बचाएंगे

डाली जो कु-दृष्टि जिसने

हम उनको दम दिखाएंगे ……2

 


Back to top button