.

महापुरुष | Onlinebulletin

©हरीश पांडल, बिलासपुर, छत्तीसगढ़


 

 

 

जाने क्या कर जाते हैं ?

जो महापुरुष कहलाते हैं,

जीवन संघर्षों का नाम है

यही सिखा वो जाते हैं।

जाने क्या कर जाते हैं

महापुरुष कहलाते हैं

 

जीते जी कद्र भले ना हो

वो अपना फर्ज निभाते हैं

अग्निपथ पर वे

अकेले बढ़ते जाते हैं

समझ आता है सबको

एक दिन

जब वे दुनिया से चले जाते हैं

जाने क्या कर जाते हैं

वो महापुरुष कहलाते हैं

 

आसान नजर आता है

विचारों पर उनके चलना

प्रारंभ तो करते हैं सभी

पर कितने चल पाते हैं

ऐसा सोच तुम कभी

मत रखना यारों?

तुम महापुरुष कहलाओगे

जीवन सफल बना सकते हो

उनके विचारों को अपनाओगे

क्रम ऐसे ही चलते आया है

रिक्त स्थान क्या कोई

भर पाया है?

सब अपना फर्ज निभाते हैं

जाने क्या कर जाते हैं

वो महापुरुष कहलाते हैं

 

जीवन- खुशियां संतान भी

कुर्बान करने पड़ते हैं

कुरुतियों- व्यवस्था परिवर्तन

के लिए लड़ते हैं

समता- समानता

प्रेम बंधुत्व स्थापित करने

के लिए लड़ते हैं

जो यह सब कर जाते हैं

वही महापुरुष कहलाते हैं

वही महापुरुष कहलाते हैं …


Back to top button