.

अगर मजदूर ना होते…….

©पुष्पराज देवहरे भारतवासी

परिचय- रायपुर, छत्तीसगढ़.

अगर मजदूर ना होते

देश में विकास भरपूर ना होते |

जब दुनियां में मजदूर ना होते ||

न बनता ऊँची – ऊँची ईमारतें |

शहरों को यहां कौन संवारते ||

 

खेतों में पसीना कौन बहाते |

खून से मिट्टी को कौन भीगाते ||

 

कोयले को हीरा कौन बनाते  |

हर घर में बिजली कैसे पहुँचाते ||

 

दुनियां में टेक्नोलॉजी कहां आते |

कारखानों में शरीर कौन तपाते ||

 

खदानों में पसीना  कौन बहाते |

पत्थरों को यहाँ कौन पिघलाते ||

 

न होता विकास सब मौन हो जाते

अगर कार्य करने का दस्तूर न होते ||

 

बंजर नज़र आता चारों तरफ यहां |

अगर दुनियां में मजदूर ना होते ||


Back to top button