.

भारत में विज्ञान ने जनेऊ पहिन लिया है और रख ली है चुटिया | ऑनलाइन बुलेटिन

©संजीव खुदशाह

परिचय– रायपुर, छत्तीसगढ़

लेखक देश में चोटी के दलित लेखकों में शुमार किए जाते हैं और प्रगतिशील विचारक, कवि, कथाकार, समीक्षक, आलोचक एवं पत्रकार के रूप में भी जाने जाते हैं। “सफाई कामगार समुदाय” एवं “आधुनिक भारत में पिछड़ा वर्ग”, “दलित चेतना और कुछ जरुरी सवाल” आपकी चर्चित कृतियों में शामिल है। आपकी किताबों का मराठी, पंजाबी, ओडिया सहित अन्य भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।


 

IIT का भगवत गीता से क्या रिश्ता हो सकता है ? Google पर Gita और IIT Kanpur सर्च करने से आप क्या देखने की उम्मीद करते हैं? IIT का शनि महाराज से क्या रिश्ता हो सकता है?

 

IIT और गीता का रिश्ता है। बड़ा गहरा रिश्ता है। IIT कानपुर, भारत सरकार से मिले पैसे से गीता सुपर साइट (लिंक कमेंट में है) नाम का प्रोजेक्ट चलाता है। यह प्रोजेक्ट गीता, उसके अनुवाद और उसकी टीकाओं को डिजिटलाइज करता है। कई और धर्मग्रंथ भी उसकी लिस्ट में हैं। प्रोफ़ेसर और रिसर्चर लोग यह करने में धार्मिक भाव से जुटे हुए हैं।

 

गीता के 18वें अध्याय में प्रभु ने चार वर्णों की स्थापना की है और हर वर्ण के कर्तव्य बताए हैं। ऐसा IIT की सुपर साइट में भी दर्ज है। लिंक खोलिए और पढिए। उसी तरह, दिल्ली में IIT के मेन गेट के पास से गुज़रते हुए शनि मंदिर में स्टूडेंट्स की भीड़ को देखकर आप सोच में पड़ जाएँगे कि ये हो क्या रहा है. हाय रे भारतीय विज्ञान !

 

बाबा साहेब ने उन लोगों को मीडिल क्लास में ला खडा किया जिन्हे पढने तक का अधिकार नही था। आरक्षण डॉ अम्बेडकर के कई योगदानो में से एक है। यही वह मीडिल क्लास है (sc/st/obc) जो उन्ही डॉ अम्बेडकर के फोटो को ड्राईग रूम मे लगाने में शर्म महसूस करता है।

 


 

लेखक परिचय :- जन्म 12 फरवरी 1973 को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ। शिक्षा एमए, एलएलबी। आप देश में चोटी के दलित लेखकों में शुमार किए जाते हैं और प्रगतिशील विचारक, कवि, कथाकार, समीक्षक, आलोचक एवं पत्रकार के रूप में भी जाने जाते हैं। आपकी रचनाएं देश की लगभग सभी अग्रणी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकीं हैं।

“सफाई कामगार समुदाय” एवं “आधुनिक भारत में पिछड़ा वर्ग”, “दलित चेतना और कुछ जरुरी सवाल” आपकी चर्चित कृतियों में शामिल है। आपकी किताबों का मराठी, पंजाबी, ओडिया सहित अन्य भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। आपकी पहचान मिमिक्री कलाकार और नाट्यकर्मी के रूप में भी स्थापित है। छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य सम्मेलन से निबंध विधा के लिए पुर्ननवा पुरस्कार सहित आप कई पुरस्‍कार एवं सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।

E-mail- sanjeevkhudshah@gmail.com


Back to top button