.

देशभक्ति का महत्व समझने महात्वपूर्ण है स्वतंत्रता दिवस | Newsforum

©द्रौपदी साहू (शिक्षिका), कोरबा, छत्तीसगढ़

परिचय- गाइडर जय भारत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, जिला उपाध्यक्ष- अखिल भारतीय हिंदी महासभा.


 

राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझने और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए यह स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

 

15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 15 अगस्त 2020 से 15 अगस्त 2021 तक पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के रूप में मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश में विभिन्न आयोजन किए गए, विभिन्न मंचों द्वारा देशभक्तों, वीर-शहीदों को याद किया गया और वीरों की बलिदानी पर कवियों और रचनाकारों के द्वारा रचनाएं की गईं। कवि सम्मेलन, भाषण, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया गया। लोक कला मंचों के द्वारा भी लोक भाषा में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।

 

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैक पर गाते हुए वीडियो बनाकर अपलोड किया गया। वीडियो अपलोड करने वाले सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से ऑनलाइन भागीदारी का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। यह आयोजन 5 अगस्त से शुरू की गई थी। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम नेशन फर्स्ट ऑलवेज फर्स्ट रखी गई है।

 

15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित किए। इस बार समारोह की थीम नेशन फर्स्ट ऑलवेज फर्स्ट रखा गया है। इसमें टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे। खिलाड़ियों को इस आयोजन के लिए विशेष रूप से निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि पिछले साल की तरह इस बार के आयोजन में भी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पिछले साल विद्यालयों में  किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध था।

 

हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला यह राष्ट्रीय पर्व कोरोना महामारी के कारण थोड़ा फीका पड़ गया था। इस बार स्कूल खुल गए हैं और 50% बच्चों की उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। इस बार भी कोरोना महामारी के कारण पूरी स्वतंत्रता के साथ स्वतंत्रता दिवस को नहीं बना पाएंगे। फिर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहीं ऑनलाइन, कहीं ऑफलाइन अनेक आयोजन हो रहे हैं।

 

लगभग 200 सालों की गुलामी के बाद हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। यह दिन हमें वीर जवानों, देशभक्तों के त्याग और संघर्ष का याद दिलाता है।  स्वतंत्रता दिवस केवल 1 दिन विशेष नहीं है बल्कि देश के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारे सम्मान को प्रदर्शित करने का जरिया भी है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया था।

 

यह दिन राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और निष्ठा दिखाने का भी है। साथ ही यह पावन अवसर युवा वर्ग को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझने और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए यह स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


Back to top button