.

जवानी javaanee

©हिमांशु पाठक, पहाड़

परिचय– नैनीताल, उत्तराखंड.


 

उस बचपन से जब मैं,

 

बाहर निकलता हूँ तो,

 

मुझे वो जवानी याद आती है।

 

जवानी के वो किस्से, कहानी ,

 

याद आते हैं।

 

जब लड़कियों के पीछे-पीछे

 

कोसों तक चले जाया करते थे,

 

कभी लड़की मुस्कुरा देती,

 

और कभी हम पिट, जाया करते थे।

 

वो भी क्या दिन थे !

 

बातों ही बातों में समय,

 

कब गुजर जाता था,

 

पता ही नहीं चलता।

 

कोसो दूर चले तो जाते,

 

परन्तु जब लौटते तो,

 

थक जाया करते थे,

 

आसपास चाय की दुकान,

 

देख रूक जाया करते,

 

अगर तीन दोस्त होते तो,

 

तेरह या तेईस कहकर,

 

बातों में उलझ जाते और

 

लड़कियों को विरासत,

 

समझ आपस में बांट लिया करते थे,

 

यार वो पीली सूट वाली मेरी है।

 

यार देख-देख वो नीली सूट वाली,

 

तुझे लाइन मार रही है।

 

अबे ! वो धानी वाली को देखा,

 

मुझे देख मुस्कुरा रही है।

 

ओए ! तमीज से बात कर,

 

वो तेरी होने वाली भाभी है,

 

देख वह जो लाली है ना,

 

वो मेरी होने वाली भाभी है,

 

बाकि तो धानी वाली तो,

 

तेरी होने वाली भाभी है।

 

इस तरह हमारी बहस तेज हो जाती,

 

और तब तक तेईस हमारे टेबल पर आ जाती।

 

हमारी बहस कभी ना खत्म होती

 

और वहां, धानी सूट वाली की शादी हो जाती।

 

कुछ दिन धानी वाली का,

 

दीवाना शोक में डूब जाता,

 

कुछ समय बाद हरी वाली पर,

 

डोरे डालना शुरू कर देता।

 

खैर ! हम दोस्त कभी भविष्य के सपने संजोते,

 

और बेफिक्री की, जिन्दगी जीते।

 

क्या कहें यार, अपने किस्से- कहानी याद आते हैं,

 

बचपन से जब मैं आगे निकलता हूं, तो जवानी याद आती है।

 

कभी-कभी वो दौर, भी याद आता है,

 

नौकरी के लिए, चप्पल घिसना याद आता है।

 

जमाने के ताने याद आते हैं,

 

बाबुजी का हौसला, अफजाई करना याद आता है,

 

ईजा के हाथ का, वो खाना याद आता है,

 

दीदी का चुपचाप से, मेरे पर्स में,

 

अपनी, पॉकेट मनी रख देना याद आता है,

 

छोटी बहन का मेरे बदले, मार खाना याद आता है,

 

बड़े भाई का मुझे डांटना याद आता है,

 

छोटे भाई का गाना, मजाक कर,

 

मुझ रोते, को, हंसाना याद आता है।

 

बेरोजगारी का दंश, जमाने के ताने से,

 

जब-जब भी घबराता तो,

 

मेरे परिवार का मेरे साथ,

 

खड़ा हो जाना याद आता है।

 

सब कुछ याद आता है,

 

आज जब अकेले,

 

कमरे में बैठकर,

 

तन्हाई में अपने बहते आसुओं को,

 

पोंछता हूं तो, बीता हुआ कल,

 

मुझे हंसाने को, मेरे पास चला आता है …

 


 

 

youth

 

From that childhood when I

If I go out,

I miss that youth.

Those tales of youth, the story,

remember.

when girls follow

Used to go far away,

Sometimes a girl smiles,

And sometimes we used to go to the pit.

What were those days too!

Time in things only,

When did it pass

Don’t even know.

If you go far away,

But when he returns,

used to be tired,

Nearby tea shop,

stop watching,

If there were three friends,

By saying thirteen or twenty three,

get confused and

girls inheritance,

Used to divide understanding among themselves,

Man that yellow suit is mine.

Dude, seeing that blue suit,

Line is hitting you.

Now! He saw the rich man,

She is smiling looking at me.

Oye ! talking politely,

She is your future sister-in-law,

See that which is red, isn’t it?

She is my future sister-in-law,

The rest are rich

You have your future sister-in-law.

In this way our debate would intensify,

And by then twenty three would have come to our table.

our debate never ends

And there, the rich suitor would get married.

Some days of a rich man,

The crazy would drown in grief,

After some time on the green wall,

Starts throwing strings.

So ! We friends never cherish the dreams of the future,

And carefree, live life.

What to say man, remember your tales – the story,

When I move forward from childhood, I remember youth.

Sometimes that era, too, I remember,

For the job, remember to wear slippers.

Remember the times of the times,

Babuji’s encouragement, remembering to praise,

Ija’s hand, I remember that food,

Didi’s quietly, in my purse,

Remember to keep your pocket money,

I remember killing my younger sister,

I remember scolding my elder brother,

Little brother’s song, jokingly,

I remember crying, laughing.

The sting of unemployment, from the warp of the times,

Whenever I’m scared,

with my family,

I remember standing.

remember everything,

Today when alone

sitting in the room,

To your tears flowing in loneliness,

If I wipe, then yesterday,

To make me laugh, come to me…

 

 


Back to top button