.

आओ मिलकर पेड़ लगाएं | Newsforum

©चंचला पटेल, शिक्षिका जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़

परिचय : बीएड, डिप्लोमा, एमए, विशेष शिक्षिका के पद पर कार्यरत, बच्चों को योगा, डांस, ड्राइंग और स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देते हैं.


©आशा द होप के विशेष बच्चे

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष

 

पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक अच्छे भविष्य और मानव जीवन के लिए हमारे पर्यावरण, हमारे चारों ओर के परिवेश का शुद्ध होना बहुत जरूरी है। आज जिस तरह की प्राकृतिक आपदाओं का हमको सामना करना पड़ रहा है, वो सब हमारी पर्यावरण के प्रति हमारी लापरवाही का नतीजा है। हम अपने सुख, सुविधा के लिए निरंतर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते जा रहे, चाहे जंगल की कटाई हो या गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं हो।

 

अगर आज हम नही समझेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ी को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा, और वो अंजाम बहुत भयानक भी हो सकता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण का महत्व और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक करना, तथा पर्यावरण हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका है लोगों तक संदेश देना है, आओ मिलकर पेड़ लगाएं,

 

प्रकृति में हरियाली लाएं,

वातावरण को शुद्ध बनाएं।

 

हर व्यक्ति से पर्यावरण का गहरा रिश्ता है, ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसका पर्यावरण से संबंध न हो, हमें जो आयुर्वेदिक दवा मिलता है यही पर्यावरण की देन है, हमें जो शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होता है वह भी पर्यावरण का ही देन है, तो आप सभी इस पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ जरूर लगाएं, अपने आसपास को साफ रखें, नालियां, नदी, तालाब की सफाई पर विशेष ध्यान दें। हमारे आसपास साफ रहने से ही हम पर्यावरण को शुद्ध कर सकते हैं। और प्लास्टिक का प्रयोग ना करें इधर उधर भी ना फेंके प्लास्टिक को।

 

आओ मिलकर जन जन तक नारा पहुंचां, पेड़ लगाएं पर्यावरण को शुद्ध बनाएं। पर्यावरण शुद्ध रहने से ही हम भी स्वस्थ रहेंगे।

 आप सभी को पर्यावरण दिवस हार्दिक शुभकामनाएं।


Back to top button