.

जान भी कुर्बान | ऑनलाइन बुलेटिन

©सविता श्रीवास्तव, आस्मां

परिचय– लखनऊ, उत्तर प्रदेश


 

 

अपने तिरंगे पर सबका दिल ही नहीं

जान भी कुर्बान है

इसीलिए तो अपना देश यही नहीं

सारे विश्व में महान है

 

जिन वीरों ने अपनी जान गंवा कर

इसकी आन बचाई है

उनको हमारा नमन है उनकी याद

आज हमें आई है

सारा जहां करता है सलाम

उनपे हमारा सर्वस्व निसार है

 

अपने देश के सम्मान में हम

अपनी अस्मिता का परचम लहरायेंगे

हम अपनी जन्मभूमि पर हर पल

हर जगह हर मोड़ पर तिरंगा फहराएंगे

दुश्मन को भी अपना बना ले

ऐसी अपनी तिरंगे की पहचान है

 

अपने तिरंगे पर सबका दिल ही नहीं

जान भी कुर्बान है

इसीलिए तो अपना देश यही नहीं

सारे विश्व में महान है

 

 

 

सौजन्य-

©रामभरोस टोण्डे, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 


Back to top button