.

महात्मा बुद्ध | Newsforum

©जबरा राम कंडारा, वरिष्ठ अध्यापक, जालोर, राजस्थान.


 (दोहे)

 

दुनिया को बुद्ध ने दिया, सच्चा ज्ञान सन्देश।

पावन सदा मन कीजिये, पावन रख परिवेश।।

 

पंचशील को पालिये, अमल करो अपनाय।

और बला व्यापे नहीं, मन शांत हो जाय।।

 

दया जीव पे कीजिये, पशु हत्या महापाप।

अहिंसा के मार्ग चलो, स्वच्छ बनो निष्पाप।।

 

चोरी हिंसा असत्य से, दूरी रखो बनाय।

व्याभिसार व्यसन नहीं, वो सदैव सुख पाय।।

 

सेवा नि:स्वार्थ करे, हो स्वार्थ से दूर।

त्यागी सा जीवन जिये, तजो कपट-छल क्रूर।।

 

मोह माया पसरी पड़ी, लेती सबको फ़ांस।

मन विजय बिरला करे, डिगे न सांस-उसांस।।

 

जीवन में दु:ख बहुत है, कारण इसका जान।

दुख निवारण खोजिये, नेहचे पा निर्वाण।।


Back to top button