मोहित कुमार यादव को मिला बालश्री सम्मान | Onlinebulletin
Onlinebulletin.in | Onlinebulletin | बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय श्रेया क्लब बेंगलुरू, कर्नाटक के संस्थापक डॉ. अर्चना श्रेया, सह-संस्थापक हेमाश्री द्वारा ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के अन्य राज्यों के बच्चों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड शिक्षक नगर जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि अशोक कुमार यादव के सुपुत्र मोहित कुमार द्वारा कोरोना काल का दृश्य विषय पर ड्राइंग व पेंटिंग बनाया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोहित कुमार यादव को ‘बालश्री सम्मान’ से पुरस्कृत किया गया।