.

प्रकृति हमें सिखाती है prakrti hamen sikhaatee hai

©पूनम सुलाने-सिंगल

परिचय– जालना, महाराष्ट्र


 

प्रकृति हमें सिखाती है

 

विपरीत परिस्थितियों में भी

खुद पर विश्वास करना सिखाती है

फलों से लदी हुई डाली तोड़ दे कोई

फिर भी,फिर से फलना फूलना सिखाती है।।

 

तेज गर्मी में भी

शीतलता देना सिखाती है।

रास्ते के किनारे उगी हुई घास भी

अपनी अलग जगह बनाना सिखाती है।

 

जो कुछ मिला है तुम्हें उपहार स्वरूप

उन गुणों का दान करना सिखाती है।

तुम जैसे हो, उसका स्वीकार करो

खुशहाली का यह मंत्र हमें बताती है।

 

जो भी आता है उसकी पनाह में

सभी पर एक जैसा प्यार लुटाती है।

हक है सभीको अपना जीवन जीने का

एकता की राह पर चलना सिखाती है।

 

बेफिक्र होकर खेलते झरने गोदी में

बैठ डाली पर कोयल गीत सुनाती है।

कर्म बहती नदियों सा करते चलो

यह बात प्रकृति हमें सिखाती है।

 

पूनम सुलाने-सिंगल

Poonam Sulane

 

nature teaches us

 

 

nature teaches us

even in adversity
teaches you to believe in yourself
Someone should break a branch laden with fruits
Still, it teaches to flourish again.

even in the hot summer
Teaches to give coolness.
grass growing on the side of the road
Teaches you to make your own place.

whatever you got as a gift
Teaches to donate those qualities.
accept it as you are
This mantra of happiness tells us.

 

Whoever comes under his shelter
He showers equal love on all.
Everyone has the right to live his life
Teaches us to walk on the path of unity.

Waterfalls playing carelessly in the dock
The cuckoo sits on the cast and sings a song.
Let’s do karma like flowing rivers
This is what nature teaches us.

 

 

 


Back to top button