.

विज्ञान चला है… | ऑनलाइन बुलेटिन

©दीपक मेवाती

परिचय– मेवात, हरियाणा


 

 

1.

 

विज्ञान चला है 

 

      दूर था बात हुई

      मजबूर था मिलने से

      मिलन की घड़ी साथ हुई

      बीमार था कई दिनों से तबियत ख़ास हुई

      किसी ने पूछा मुझसे

      क्या जादू चला है ?

      मैंने कहा नहीं – 2

      विज्ञान चला है……

 

      दूरी घट जाती है

      मजबूरी हट जाती है

      उम्मीदें बढ़ा देता है

      जीने का मकसद सिखा देता है

      दुनिया से अलग नजरिया दिखाया

      मुझे अलग संसार बताया

      जीना आसान हो गया

      चाँद धरती समान हो गया

      हर प्राकृतिक घटना का पहले पता चल जाता है

      दूर देश से कोई छाछ पीने भारत आ जाता है

 

      फिर कोई कहता है कि जादू चला है ?

      मैंने कहा नहीं – 2

      विज्ञान चला है……….

 

      गर्मी में ठंडक दे दी

      सर्दी में ठंडक ले ली

      अंतरिक्ष को किसी ने घर बना लिया

      दिमाग से मेरे अंधविश्वास हटा दिया

      क्या सोचता है कोई पता चल जाता है

      अब जल्दी से लैटर घर आता है

      पैसे का लेनदेन आसान है

      दुनिया से जुड़ना अब चाय पीने समान है

      फिर कोई कहता है कि जादू चला है ?

      मैंने कहा नहीं – 2

      विज्ञान चला है……..

 

      पढाई का तरीका बदला

      काम का सलीका बदला

      रहस्यों से पर्दा हटा है

      पता चल गया कि कैसे, कहाँ, बादल फटा है ।

      मौत को जिन्दगी दी है

      दुर्घटना में कमी की है

      अंधों को आँखें दी हैं

  मरणासन्न को सांसे दी हैं

  भटकों को राह देता है ।                                              

      बिछड़ों को मिला देता है

      भू के गर्भ को नजदीक से जाना

      पत्थर में इसने सोना पहचाना

      फिर कोई कहता है कि जादू चला है ?

      मैंने कहा नहीं – 2

      विज्ञान चला है……

 

      खेती का ढंग बदला

      मानव का रंग बदला

      लोहे को पंख लगे हैं

      सब उन्नति की ओर बढे हैं

      क्या, कुछ, कैसे, कब, कहाँ घटता है

      सबसे पहले इन्टरनेट से पता चलता है

      फिर कोई कहता है कि जादू चला है ?

      मैंने कहा नहीं – 2

      विज्ञान चला है……

विज्ञान चला है ……

 

चंद पंक्तियाँ 

 

कुछ देन हैं प्यारी

कुछ देन करारी

कुछ देन सभी पर भारी हैं

गर करो प्रयोग संभल कर इनका

ये देन उन्नति हमारी हैं ।

 

                 ?

 

 

2.

विज्ञान के अविष्कार                                           

 

आओ सुनाऊं अविष्कारों की सबको मैं ये बात तमाम,

कैसे, किसने, क्या था, खोजा और क्या हैं उनके नाम…

 

टीवी बेयर्ड ने दिखलाया

रडार, टेलर यंग ले आया

गुरुत्व न्यूटन ने बताया

चेचक जेनर ने था मिटाया

शून्य आर्य भट्ट ने दिया  

मिसाइल मैन कहलाए कलाम

अर्थशास्त्र लिखा कौटिल ने

तभी हैं दुनिया में ये नाम

आओ सुनाऊँ ……….

 

जीव विज्ञान के पिता अरस्तु

बारूद अल्फ्रेड लेकर आया

सिलाई मशीन दिया होवे ने

पास्चर ने रेबीज टीका बनाया

सेफ्टी पिन लगाई वाल्टर ने   

टाइप सोलेज ने था सिखाया

चलाई साईकिल सौर बौन ने 

तभी जाने है सारा जहान

आओ सुनाऊँ …….

 

माइक्रोवेव के जनक स्पेंसर

ए.सी. विलिस कैरियर लाया

बाल पैन दिया लाज्बो ने

ब्रांड शो ने था स्कूटर घुमाया

प्लास्टिक दिया था पार्क्स ने  

स्टोव हडावे ने था चलाया

बाईक चलाई थी बटलर ने

सब माने हैं , उनका काम

आओ सुनाऊँ …………

 

कंप्यूटर के पिता चार्ल्स थे

रेजर किंग जिलेट लाया

रिवाल्वर दिया कोल्ट ने

डी.एन.ए. मेसर ने बताया

डायनमो दिया था टेस्ला ने   

फ्रेंकलिन बिजली लेकर आया

फ़ोन दिया था ग्राहम बैल ने

सब करते उनका गुणगान

आओ सुनाऊँ ………..

 

इंडियन मेट्रो मैन श्रीधरन

मोबाइल मार्टिन कूपर लाया

मीथेन खोजा वोल्टा ने

बल्ब एडिसन ने था जलाया

जहाज उड़ाया राईट बन्धु ने  

रेल इंजन स्टीफन ने बनाया

रेडियो दिया था मारकोनी ने

फिर दूर की सुन पाए कान

 

आओ सुनाऊं अविष्कारों सबको मैं ये बात तमाम

कैसे, किसने, क्या था खोजा और क्या थे उनके नाम ।

 

चंद पंक्तियाँ :-

 

सब देन हैं काम की

सब देन विज्ञान की

सब देनों को साथ लेकर चलेंगे

विज्ञान के साथ हम दुनिया बदलेंगे ।

 

 

 

3.

विज्ञान की देन*

 

 

मेट्रो रेल

ऑनलाइन खेल

छतरी से टीवी

फेसबुक से बीवी

कंप्यूटर से काम

डायलासिस से आराम

दूरबीन से ऑपरेशन

आज की हाईटैक जनरेशन

विज्ञान की देन

 

आसमान में उड़ान

मूक को जबान

विचारों को सपने

बिछड़ों को अपने

पढाई का नया तरीका

काम का लग सलीका

कम जगह में ज्यादा फसल

हर चीज की नक़ल

विज्ञान की देन

 

रोबोट को चाल

गंजे को बाल

दूर की सोच

हर एक खोज

अंधे को आँख

मरणासन्न को सांस

गर्मी में सर्दी

सर्दी में गर्मी

विज्ञान की देन

 

दुनिया का नजारा

इन्टरनेट एक सहारा

मशीन से वोटिंग

ऑनलाइन चैटिंग

भटके को डगर

जल्दी का सफ़र

दूर की खबर

एक बात का असर

विज्ञान की देन

 

दिन में रात

अनछुई बात

बेटी को मान

किसान को सम्मान

जुड़ने का साधन

निर्गम को विद्याधन

मौत को जिन्दगी

दुर्घटना में कमी

विज्ञान की देन

 

अभ्यास को सफलता

गणना में चपलता

चन्द्रमा पर जाना

रहस्यों को पहचाना

बिजली से रेल

धरती अम्बर का मेल

अंतरिक्ष में रहना

मोबाइल से सब कहना

विज्ञान की देन

 

भू-गर्भ की जानकारी

अंधविश्वास को लाचारी

पानी में नज़र

दवाई का असर

एड्स की दवाई

कूड़े से कमाई

मशीन से मनी

कृत्रिम हनी

विज्ञान की देन

 

अतीत से मेल

नए-नए खेल

कीड़ों से रेशम

नए-नए फैशन

जल्दी का खाना

घर में झरने से नहाना

पहाड़ों में पानी

बुजुर्ग को जवानी

विज्ञान की देन

 

काले हुए सफ़ेद बाल

मोटे हुए पिचके गाल

मशीन से होता बच्चा

टेस्ट बताता कौन है सच्चा

पैन में स्याही

इंजेक्शन से दवाई 

मूर्ख को ज्ञान

दीपक को मान

विज्ञान के देन

 

चंद पंक्तियाँ :-

 

सब देन हैं काम की

सब देन विज्ञान की

सब देनों को साथ लेकर चलेंगे

विज्ञान के साथ हम दुनिया बदलेंगे …


Back to top button