.

शिखर तक पहुंचा रहा विज्ञान | ऑनलाइन बुलेटिन

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़

परिचय- मुंबई, आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर.


 

 

मानव जगत का सबसे बड़ा उत्थान।

वैज्ञानिक सोच को पैदा करता विज्ञान।

विज्ञान मानव हेतु है सुंदर उपहार,

इसकी हर उपलब्धि, दिल से स्वीकार।

 

 

विज्ञान ही देश को, प्रगतिशील बनाता,

ग्रह-उपग्रह की खोज, जटिलता मिटाता।

सरलता से इसने अपना पहचान बनाया,

तार-से-तार जोड़कर, दुनिया रौशन कराया।

 

 विधार्थी होते विज्ञान को ओर आकर्षित।

चमत्कार इसके देख लोग होते भ्रमित,

रमन प्रभाव की खोज में विज्ञान दिवस मनाया,

चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने नोबेल पुरस्कार पाया।

 

 

नईं ऊंचाईयों को हासिल करने का प्रावधान,

सिद्धान्त, प्रयोग औऱ सिमुलेशन का योगदान।

सफलता और श्रेष्ठता का देता रहा परिचय,

शिखर तक पहुंचाता रहा हमारा विज्ञान।

 


Back to top button