.

सिर्फ एक वह भूल जो करती है खबरदार sirph ek vah bhool jo karatee hai khabaradaar

©गुरुदीन वर्मा, आज़ाद

परिचय– बारां, राजस्थान.


 

 

सिर्फ एक वह भूल जो कर देती है नष्ट,

इंसान के सभी अच्छे गुणों को

इंसान की कीर्ति और सत्कर्मों को,

उसके द्वारा भलाई के कार्यों को,

इंसान की इज्ज़त और शान को।

 

सिर्फ एक वह भूल जो कर देती है खत्म,

इंसान की जीवनभर की प्रशंसा को,

इंसान द्वारा जुताई गई दौलत को,

इंसान द्वारा बनाये गए महल को,

इंसान द्वारा संजोए गए ख्वाबों को।

 

सिर्फ एक वह भूल जो बना देती है,

इंसान को क्रूर आदमी दिल से,

कर देती है मजबूर इंसान को,

चलने को गलत राह पर,

उसको ब्लैकमेल करने पर।

 

सिर्फ एक वह भूल जो कर देती है,

इंसान को बर्बाद दुनिया में,

इंसान को बदनाम दुनिया में,

इंसान का पतन दुनिया में,

इंसान को अकेला दुनिया में।

 

मत करना कोई यह भूल कभी,

किसी बेवफा से मोहब्बत करने,

किसी मतलबी इंसान से दोस्ती की,

अपनी औकात से ज्यादा उड़ने की,

वरना होगा वही हाल जो बताया है मैंने।

 

गुरुदीन वर्मा

Gurdeen Verma

 

Beware the only mistake that makes

 

 

Only one mistake that destroys,
all the good qualities of man
Human fame and good deeds,
good deeds by him,
Human dignity and pride.

Only one mistake that ends,
To praise the life of man,
the wealth cultivated by man,
man-made palace,
Dreams cherished by man.

Only one mistake that makes,
From the heart of a cruel man to a man,
makes a person compelled,
to walk on the wrong path,
On blackmailing him.

 

Only one mistake that makes,
Man in a ruined world,
In a world defamed to man,
Man’s fall in the world,
Man alone in the world.

Don’t ever forget this
to fall in love with someone unfaithful,
made friends with a mean person,
To fly more than you can
Otherwise, the same situation will happen as I have told.

 

 

 

 

 

 

 


Back to top button