.

तम से ज्योति की ओर tam se jyoti kee or

©हिमांशु पाठक, पहाड़ 

परिचय– नैनीताल, उत्तराखंड.

 


।तमसो मा ज्योतिर्गमय।।

 

 

माँ के गर्भ में,

मैं जब तक,

पिण्ड रूप में था,

तब तक तो ठीक था,

परन्तु जैसे ही,

मेरी आत्मा का,

पिण्ड में  आगमन हुआ।

मुझे तम से ज्योति में,

प्रवेश करनें का मन हुआ।

मैं गर्भ में से ईश्वर से,

हर दिवस यही प्रार्थना करता,

कि मुझे तम से निकालकर,  ज्योतिरमय कर।

तम में भी दो ईश्वर,

मुझें ढाँढस बँधाते और ,

मुझें पोषित करतें,

एक वो जो आसमान पर था,

दूसरा वो जो धरती पर था।

खैर दिवस मास बीत गयें,

नवम माह का आगमन हुआ,

मेरा तम से ज्योति में ,

पदार्पण हुआ।

मेरा धरती पर पहला पदार्पण,

धरती पर वास करने वाले,

ईश्वर की गोद में हुआ।

उससे ही मेरा ,

प्रथम परिचय,

भी हुआ।

मैं इस जीवन से अनभिज्ञ था,

यहाँ के नियमों से अनभिज्ञ था,

इसलिए या तो रोता या,

धरती के ईश्वर का,

स्तनपान करता।

मैं प्रतिपल सोया रहता।

ईश्वर में खोया रहता,

या तो हँसता या फिर रोता रहता।

जब भी इस धरती के ,

अनभिज्ञ जीव मुझे,

गोद में उठातें तो मैं,

भय से काँपने लगता और रोता।

ईश्वर जो धरती पर था ,

मुझें सहलाता, पुचकारता,

स्तनपान कराता और सुला देता।

मैं धीरे-धीरे गतिमय होने लगा,

पहलें रेंगने लगा फिर ,

दो हाथ व दो पावों के,सहारे,

धीरे-धीरे चलने लगा।

फिर धरती में स्थित ईश्वर की,

अंगुली पकड़ चलने लगा

और धरती के दूसरे लोगों से

परिचित होने लगा।

धरती पर विराजमान ईश्वर को

मैं माँ के रूप् में पहचानने लगा।

उस ईश्वर को हर पल जो,

संरक्षण प्रदान करता,

उसको पिता मानने लगा।

उस ईश्वर के साथ विराजित,

अन्य लोगों को विभिन्न रिश्तों से

पुकारने लगा।

इस तरह मैं, जो कल तक,

ज्योतिरमय जीवन से अनभिज्ञ था,

उसके मोह में पड़ने लगा।

धीरे-धीरे मैं नवशिशु से शिशु बना,

फिर बालक बना ।

इस तरह मैं गतिमय हुआ।

तो ये रहा मेरा सफर,

तम से ज्योति तक।।

 


 

from flame to light

 

.from darkness, lead me to light..

 

 

in mother’s womb,
Until I
was in the form of a body,
Till then it was fine
But as soon as
of my soul,
Arrived in Pind.
me in flame from tama,
Wanted to enter.
I am from God from the womb,
Praying this every day,
That remove me from Tama, make me light.
Two Gods in Tama too,
comfort me and,
feed me,
The one who was in the sky,

The other was the one who was on earth.
Well the days have passed,
The ninth month has arrived,
From my tama to the light,
Debut took place.
My first debut on earth
earth dwellers,
Happened in the lap of God.
That’s mine
first introduction,
Happened too.
I was ignorant of this life,
was ignorant of the rules here,
So either weep or,

of the god of the earth,
Breastfeeding.
I used to sleep all the time.
Lost in God
Either laughing or crying.
Whenever on this earth,
ignorant creature to me,
If I take you in my lap,
trembling with fear and crying.
God who was on earth
caress me, cuddles,
Breastfeeding and sleeping.

I slowly began to move,
At first started crawling, then
With two hands and two feet,
Slowly he started walking.
Then of the God situated in the earth,
finger held
and other people on earth
Started getting acquainted.
God on earth
I began to recognize myself as a mother.
To that God who every moment,
provides protection,
Started considering him as a father.
enshrined with that God,

other people from different relationships
Started calling
In this way I, till tomorrow,
was ignorant of the light life,
He started falling in love with her.
Slowly I became a baby from a newborn,
Then he became a child.
That’s how I got moving.
So here is my journey,
From Tama to Light.

 

 

घूँटत हावँव ghoontat haavav

 

 

 

 


Back to top button