.

लेखन क्षमता निखारने व मंच प्रदान करने शिक्षक कला व साहित्य अकादमी कोरबा का पाक्षिक कार्यक्रम संपन्न | newsforum

कोरबा | शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जिला कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षकों व छात्रों की लेखन क्षमता को निखारने व मंच प्रदान करने के लिए एक आनलाइन पाक्षिक कार्यक्रम “शिकसा काव्य-संगम कोरबा” माह के प्रथम व तृतीय बुधवार की रात्रि 8 बजे आयोजित किया जा रहा है। सातवीं कड़ी में इस पाक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती द्रोपदी साहू, शिक्षिका, जय भारत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल कटघोरा भी शामिल हुईं।

 

शिकसा काव्य-संगम कोरबा की सप्तम कड़ी 7 अप्रैल 2021, दिन – बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम के संयोजक व संस्थापक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मार्गरेट कुजुर, सहायक प्राध्यापक हिंदी, शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल से पुरस्कृत व्याख्याता श्रीमती गीता देवी हिमधर, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयफरसवानी, करतला, जिलाध्यक्ष शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जिला कोरबा रहीं।

 

शिकसा काव्य-संगम की सातवीं कड़ी में विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआर पाटले, प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्यांग, कौशलेन्द्र पटेल, प्रांताध्यक्ष शिकसा, सुश्री लक्ष्मी करियारे, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिकसा, जितेन्द्र कुमार रत्नाकर प्रांतीय संगठन मंत्री शिकसा, संरक्षक वीके सिंह सेवानिवृत्त प्राचार्य, संचालक चितरंजन चौहान व्याख्याता साहित्यकार व कवि जवाहर नवोदय विद्यालय हावेरी (कर्नाटक) रहे।

 

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति जगन्नाथ हिमधर, राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयपठियापाली करतला द्वारा किया गया। राजगीत श्रीमती रागिनी चौहान, व्याख्याता शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में आमंत्रित प्रतिभागी कवि

 

1 श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव,

व्याख्याता, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरदा, कटघोरा

2 धरम लहरे व्याख्याता,

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोथारी, करतला

3 श्रीमती बिंदू लता राठौर,

सहायक शिक्षक, प्रा. शाला जुनाडीह, कटघोरा

4 रूपेश कुमार चौहान,

सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला, भिलाई बाजार, कटघोरा

5* श्रीमती द्रोपदी साहू, शिक्षिका,

जय भारत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, कटघोरा

 

बाल कवि

 

1 कु. कामना पटेल 11 वीं,

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरदा, कटघोरा

 

2 कु. मेघा प्रजापति 11 वीं,

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरदा, कटघोरा

 

आभार प्रदर्शन

 

श्रीमती मधुलिका दुबे, शिक्षक,

शासकीय पूर्व माघ्यमिक शाला, जमनीपाली, करतला

महासचिव शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ शामिल हुईं।


Back to top button