.

एकता | ऑनलाइन बुलेटिन

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़

परिचय– मुंबई, आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर.


 

 

अखण्ड भारत हमारी एकता की पहचान है।

इसके हर जज़्बे को इंसानियत का सलाम है।

न जाति न मज़हब की डोर बंधी है यहाँ,

मुश्किल आन पड़े तो सब दौड़ जाते हैं वहाँ।

 

सरहद पे देखो ज़रा, हर मज़हब एक रंग में रंग गया,

न हरा न गेरुआ न सफ़ेद, सब संग तिरंगा बन गया।

टुकड़े में जो बंट गए तो कोई भी नोच खायेगा,

कुत्ता भी मिलकर शेर को मार भगाएगा।

 

बचपन में जो सुनी थी वो कहानी याद आ गयी,

एक लकड़ी टूट गयी पर गठजोड़ को न हिला सकी।

एकता की मिसाल की रोशनी अक्सर फैल जाती है,

ये सबसे ख़ूबसूरत रिश्ता है, जो दिल में उतर जाती है।


Back to top button