.

वीर शिवाजी महाराज l ऑनलाइन बुलेटिन

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़, मुंबई


 

 

 

 

मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज।

राजा एवं रणनीतिकरण में चलता था इनका राज।

मुग़ल साम्राज्य शासक औरंगज़ेब से किया संघर्ष,

रायगढ़ में राज्याभिषेक से छत्रपति का पहना ताज।

 

मेवाड़ के सूर्यवंशी क्षत्रीय सिसोदिया के वंशज,

इनकी शक्ति का प्रदर्शन देख सब होते अचरज।

19 फरवरी 1630 शिवनेरी दुर्ग था जन्म स्थान।

प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथा, शिष्टाचार में दिग्गज।

 

हिन्दू ह्रदय सम्राट एवं मराठा गौरव इनकी पहचान।

मराठी एवं संस्कृत राजकाज की भाषा इनकी शान।

भारतीय गणराज्य के थे, शिवाजी महान महा नायक।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पे करते सम्मान।

 

नमन है इस धरती को जिसने दिया शिवाजी वीर,

धुरन्धर बन तलवार से दुश्मन का दे सीना चीर।

बिन रुके क़दम बढ़ाया तूफ़ानों में हरदम आगे,

प्रेरणादायक अमर हुए शिवाजी महाराज सुरवीर।


Check Also
Close
Back to top button