.

मन करता …

©द्रौपदी साहू (शिक्षिका) , कोरबा, छत्तीसगढ़


 

 

मन करता सिपाही बन जाऊं,

आतंकियों को मार गिराऊं

वतन की रक्षा करते-करते,

मातृभूमि पर प्राण गंवाऊं।

 

मन करता डॉक्टर बन जाऊं,

लगन से सबका इलाज करूं।

सब रोगों की जांच करूं,

रोग मुक्त मैं राष्ट्र बनाऊं।

 

मन करता नेता बन जाऊं,

देश में अच्छी नीति लाऊं।

गद्दारों को सजा दिलाऊं

जनतंत्र को सशक्त बनाऊं,

 

मन करता किसान बन जाऊं,

खेतों में फसलें लहराऊं।

कठिन परिश्रम करके मैं,

सभी जनों की भूख मिटाऊं।

 

मन करता माली बन जाऊं,

फूल-पौधे और वृक्ष लगाऊं।

सारे प्रदूषण को दूर भगाऊं,

वातावरण को संतुलित बनाऊं।

 

मन करता जनसेवक बन जाऊं,

दीन-दुखी की मदद करूं।

असहायों का सहाय बनूँ

जीवन जीने की राह दिखाऊं …


गीतरचनाकविताकहानीगजलचुटकुलालेख आदि सीधे भेजने के लिए  E-mail करें – newsforum22@gmail.com या व्हाट्सएप करें : –  +91 8305824440. 


Back to top button