.

Kinetic Luna Electric: 50 KM प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक लूना, कीमत सिर्फ 69900 रुपये, पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए लॉन्च…

ToP News : Kinetic Luna Electric :

 

ToP News : Kinetic Luna Electric : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क : 90 के दशक में भारतीय सड़कों पर तहलका मचाने वाली काइनेटिक कंपनी की लूना मोपेड आज भी लोगों को पसंद आती है। काइनेटिक ग्रीन ने 7 फरवरी को ई-लूना लॉन्च किया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के जरिए बेच रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2024 से शुरू की थी। (Kinetic Luna Electric)

 

इसे 500 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसे आप ओसियन ब्लू कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 2 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है। इसमें 2 पॉट मोटर है. सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 किमी तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। (Kinetic Luna Electric)

 

4 घंटे में फुल चार्ज होगी मोपेड:

 

कंपनी इस गाड़ी के साथ पोर्टेबल चार्जर भी देगी। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें दोनों सिरों पर कॉम्बी ब्रेक दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक मोपेड का कुल वजन 1% किलोग्राम है। ई-लूना की लंबाई 1.985 मीटर, चौड़ाई 0.735 मीटर, ऊंचाई 1.036 मीटर और व्हीलबेस 1335 मिमी है। इसकी सीट की ऊंचाई 760 मिमी है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। (Kinetic Luna Electric)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/oninebu।।etindotin

Kinetic Luna Electric

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSd

 

ONINE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, समसामयिक विषयों और कई अन्य के लिए oninebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक oninebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button