.

Kisan Vikas Patra Update : आरबीआई का बड़ा फैसला, किसानों का पैसा अब होगा जल्दी दोगुना, ऐसे उठाएं लाभ…

Kisan Vikas Patra Update :

 

Kisan Vikas Patra Update : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | ऑन्लाइन बुलेटिन डॉट इन : आरबीआई ने अक्टूबर से दिसंबर माह के लिए रेपो रेट में बिना बदलाव किए 6.50% रखी है। इससे पहले की सभी ब्याज दरें चाहें किसी बचत स्कीम की हो या किसी निवेश स्कीम की हो, समान रहेगी। हाल ही में किसान विकास पत्र का ब्याज दर बढ़ा दिया गया था। जिसकी वजह से किसानों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। ONLINE BULLETIN  के पोस्ट में किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में, योजना के लाभ, योजना की पात्रता और योजना का लाभ लेने के तरीके की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

 

गौरतलब है कि किसान विकास पत्र किसानों के लिए एक प्रसिद्ध निवेश स्कीम है। जिसका फायदा देशभर में लाखों की संख्या में किसान उठा रहे हैं। आरबीआई के इस फैसले से देश के लाखों किसान जो विकास पत्र योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें काफी फायदा होगा। अक्सर किसान विकास पत्र स्कीम को लेकर लोगों की बहुत सारी क्वेरी रहती है। ज्यादातर क्वेरी का समाधान इस पोस्ट में कर दिया गया है। (Kisan Vikas Patra Update)

 

क्या है किसान विकास पत्र योजना?

 

किसान विकास पत्र योजना किसानों के लिए एक बेहतरीन सेविंग स्कीम है। इस सेविंग स्कीम की खासियत है कि किसानों को ज्यादा ब्याज मिलता है। किसान जल्दी अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। किसान विकास पत्र एक तरह से सरकारी बॉन्ड पेपर की तरह होता है। जिसमें किसान जितनी राशि जमा करते हैं, उतने का सर्टिफिकेट मिल जाता है। किसान इस सर्टिफिकेट का उपयोग मैच्योरिटी पर पैसा लेने के लिए करते हैं। किसान विकास पत्र स्कीम एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत किसान अपनी बचत राशि को ज्यादा ब्याज दर के साथ बढ़ा पाते हैं। इस निवेश की खास बात है कि मात्र 1000 रुपए से आप निवेश कर सकते हैं, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं रखी गई है। यह एक सुरक्षित बचत योजना है, जो किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय है।(Kisan Vikas Patra Update)

 

पहले कितना था ब्याज दर

 

किसान विकास पत्र योजना में पहले 7.2 फीसदी का ब्याज दर दिया जाता था। लेकिन सरकार ने अब केवीपी के ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। इसका सीधा लाभ इस योजना में निवेश करने वाले किसानों को मिलेगा।

 

अब कितना है ब्याज दर

 

किसान विकास पत्र में अब 7.5% का ब्याज दर दिया जाता है। इस योजना की खास बात यह है कि ये एक फिक्स्ड रेट सेविंग स्कीम है। अगर आप अभी 7.5% ब्याज दर पर कुछ बॉन्ड खरीदते हैं तो यह मैच्योरिटी तक इसी ब्याज दर के हिसाब से आपको पैसा मिलेगा। भविष्य में हो सकता है कि अन्य योजनाओं का ब्याज दर कम हो जाए या बेहद कम हो जाए, लेकिन किसान विकास पत्र स्कीम का ब्याज दर मैच्योरिटी तक फिक्स रहता है। किसान विकास पत्र से होने वाली आय टैक्सेबल होती है। इस पर सरकार टैक्स छूट प्रदान नहीं करती। (Kisan Vikas Patra Update)

 

पहले कितने महीने में डबल होता था पैसा

 

केंद्र सरकार ने किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.2% से बढ़ाकर 7.5% कर दिया। लेकिन 7.2% ब्याज दर से किसानों का पैसा 120 महीने में डबल होता था। यानी कुल 10 साल में किसान का पैसा डबल होता था।

 

अब कितने महीने में डबल होता है पैसा

 

ब्याज दर बढ़ने के बाद किसानों का पैसा जल्दी दोगुना हो पाएगा। केंद्र सरकार के फैसले के बाद 7.5% ब्याज दर से किसानों का पैसा 115 महीने में डबल हो जाएगा।

 

कैसे उठाएं लाभ

 

अगर आप भी किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। तो केवीपी का आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी प्रमाण पत्र जैसे आयु का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर आदि के साथ नजदीकी पोस्ट ऑफिस विजिट करें।(Kisan Vikas Patra Update)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Kisan Vikas Patra Update

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

नए नियम के तहत FD ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, हुआ बड़ा बदलाव, अब मिलेगा बड़ा मुनाफा RBI ने दी जानकारी | FD Rules Changed


Back to top button