.

केंद्रीय विद्यालय में बदल गया एडमिशन का नियम, प्राइवेट जॉब वालों के बच्चों के लिए भी आया नया रूल : KVS Admisssion

KVS Admission 2024-2025:

 

KVS Admission 2024-2025: नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय (KVS) में कराना चाहते हैं उनके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। केंद्रीय विद्यालय (KVS) की प्रत्येक कक्षा में प्रवेश के लिए आठ-आठ सीटें कम कर दी गई हैं। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सिर्फ 32 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जबकि पहले अब तक प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक हर कक्षा में 40-40 सीटें हुआ करती थीं।(KVS Admission 2024-2025)

 

नहीं मिलेगा स्टेट ट्रांसफर का लाभ

 

वहीं, इसके साथ ही बच्चों की ट्रांसफर पॉलिसी में भी बदलाव किया गया है। प्राइवेट सेक्‍टर की नौकरी कर रहे अभिभावकों का स्टेट के बाहर ट्रांसफर होने पर बच्चों को दूसरे राज्य के विद्यालय में ट्रांसफर नहीं मिलेगा। अगर सरल भाषा में कहें तो प्राइवेट नौकरी में काम कर रहे लोगों के बच्‍चों को स्‍टेट ट्रांसफर की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि केवी में हर साल भारी मात्रा में एडमिशन एप्लीकेशन आते हैं। (KVS Admission 2024-2025)

 

आवेदन कब तक कर सकते हैं

 

  • बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 और बाकी सभी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवदेन प्रक्रिया चल रही है। क्लास 1 के लिए 15 अप्रैल 2024 तक अप्लाई किया जा सकता है, जो कि लास्ट डेट है।(KVS Admission 2024-2025)
  • वहीं बाकी सभी क्लासेज के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2024 है।
  • क्लास 1 के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 19 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद 29 अप्रैल और फिर 8 मई को तीसरी जारी की जाएगी।
  • वहीं बाकी सभी क्लासेज के लिए लिस्ट 15 अप्रैल को जारी की जाएगी।

 

जरूरी एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स

 

  • मूल जन्म प्रमाण पत्र
  • एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • आवास प्रमाण पत्र
  • बच्चे का आधार कार्ड
  • पेरेंट्स का आधार कार्ड
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो(2) (KVS Admission 2024-2025)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

KVS Admission 2024-2025

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button