तेलंगाना के लम्बाडी जनजाति का एक विशेष प्रकार का नृत्य है लंबाडी, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में दी अनोखी प्रस्तुति | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [धर्मेंद्र गायकवाड़] | राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश समें दुनियाभर के आदिवासी समुदाय अपने अनोखे नृत्य का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी क्रम में तेलंगाना के लम्बाडी जनजाति का एक विशेष प्रकार का नृत्य लंबाडी की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस नृत्य में महिला नर्तक अच्छी फसल की कामना के लिए भगवान को प्रसन्न करने के लिए नृत्य करती हैं। विवाह एवं अन्य अवसरों पर अपनी खुशी प्रकट करने के लिए यह नृत्य किया जाता है। इस नृत्य में डफ और तुकता वाद्ययंत्र का प्रयोग किया जाता है।









