LIC Kanyadan Policy Scheme : अगर आपकी भी बेटी है तो रोजाना करें 121 रुपए जमा, शादी के लिए हो जाएंगे 27 लाख इकट्ठे….
LIC Kanyadan Policy Scheme
LIC Kanyadan Policy Scheme | Online Bulletin : भारतीय परिवेश में अक्सर देखा जाता है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के अंदर जब भी बेटी की शादी होती है तो कर्जा लेकर ही की जाती है। अगर आप भी एक बेटी के पिता है तो उसके लिए छोटी-छोटी बचत रोजाना करके उसकी शादी के लिए एक बहुत बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। जिससे आपको कर्ज लेने की जरूरत नहीं होगी इस योजना का नाम LIC कन्यादान पॉलिसी है, जिसके माध्यम से आप अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं।
LIC Kanyadan Policy Scheme LIC कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत आपको रोजाना 121 रुपए जमा करवाने होते हैं। जो आप हर महीने ₹3600 की किस्त में जमा करवा सकते हैं। 25 वर्ष तक जब आप यह राशि जमा करवाते हैं तो आपको 27 लाख रुपए की मैच्योरिटी राशि प्राप्त होती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यहां पर देगी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
LIC Kanyadan Policy 2024
LIC कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत कोई भी माता-पिता जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में है और बेटी की उम्र मिनिमम 1 वर्ष है तो वह कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इस पॉलिसी में आप अपनी बेटी के लिए 13 वर्ष हेतु या फिर 25 वर्ष के लिए खाता ओपन कर सकते हैं।
LIC Kanyadan Policy Scheme इस योजना के अंतर्गत आपको रोजाना 121 रुपए जमा करवाना होता है जो आप रोजाना तो जमा नहीं कर सकते लेकिन मंथली ₹3600 की किस्त के रूप में जमा कर सकते हैं। यह एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली पॉलिसी है जहां पर आप अपनी बेटी के भविष्य, उसकी शिक्षा उसकी शादी आदि के लिए प्रीमियम जमा कर सकते हैं तो आपको बाद में परेशानी नहीं होगी।
LIC Kanyadan Policy Scheme का उद्देश्य
LIC कन्यादान पॉलिसी के माध्यम से आप अपनी बालिका का सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं। बस आपको इसके लिए इन्वेस्टमेंट करना होता है, आप अपने बालिका के नाम से एक पॉलिसी लेकर उसमें निवेश कर सकते हैं। जिस पर आपको सुरक्षित रिटर्न मिलता है आप इस राशि का उपयोग अपनी बालिका की शादी शिक्षा आदि के लिए कर सकते हैं।
LIC Kanyadan Policy Scheme इस योजना की सबसे अच्छी बात यही है कि आप अगर निश्चित समय तक निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पूरी होने के बाद आपको संपूर्ण लाभ, एकमुश्त प्रदान कर दिया जाता है। आप फिर इस राशि का उपयोग अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार से कर सकते हैं। आप इस राशि के माध्यम से अपनी कन्या के बालिक होने पर उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं।
LIC Kanyadan Policy Scheme के लाभ
योजना के अंतर्गत कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के लिए यह पॉलिसी खरीद सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत अगर 251 रुपए रोजाना के हिसाब से जमा करवाए जाते हैं तो 25 वर्ष के बाद कल 51 लाख रुपए की राशि प्राप्त होती है।
पॉलिसी होल्डर की अगर स्कीम के दौरान 25 वर्ष की अवधि के बीच में मृत्यु होती है तो उसे मूल बीमा राशि के कुल 10% मृत्यु के बाद में लाभ दिया जाता है।
मात्र ₹75 प्रतिदिन का इन्वेस्टमेंट करके 25 वर्ष में कुल 14 लाख रुपए का लाभ लिया जा सकता है।
25 वर्ष वाली पॉलिसी लेने पर आपको सिर्फ 22 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है आपको 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है।
LIC Kanyadan Policy Scheme कैसे प्राप्त करें?
LIC कन्यादान पॉलिसी के लिए आपको अपने नजदीकी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफिस पहुंचना होगा।
आप चाहे तो किसी LIC एजेंट से भी इसके बारे में बात कर सकते हैं।
आपको LIC कन्यादान पॉलिसी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सभी दस्तावेजों के साथ जमा करवाना होगा और अपनी पहली प्रीमियम राशि जमा करनी है।
इसके बाद आपको एक पॉलिसी नंबर मिल जाता है जिसका उपयोग करके आप कभी भी ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। (LIC Kanyadan Policy Scheme)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।







