.

साहित्यकार व शिक्षक गुरुदीन वर्मा उर्फ आजाद बेस्ट राइटर अवार्ड से किए गए सम्मानित | ऑनलाइन बुलेटिन

पिण्डवाड़ा | [राजस्थान बुलेटिन] | साहित्यकार एवं शिक्षक गुरुदीन वर्मा उर्फ आजाद को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों को देखते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा बेस्ट राइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

साहित्यकार वर्मा ने www.onlinebulletin.in [ ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन ] को बताया कि इससे पहले काव्य क्षेत्र में उनको राष्ट्रीय टैलेंट अवार्ड 2021 से तथा हिन्दी सेवी सम्मान 2021 से सम्मानित किया जा चुका है।

 

श्री वर्मा ने www.onlinebulletin.in [ ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन ] को बताया कि वह नवम्बर 2021 से अब तक लगभग 26 काव्य मंचों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं के सम्पादकों तथा मीडिया द्वारा लगभग 40 विभिन्न प्रकार के सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही लगभग 30 मासिक साहित्य पत्रिका, साझा काव्य संग्रहों व 20 समाचार पत्रों में उनकी रचनायें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उनकी खुद 4 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है और एक और पुस्तक आगामी मई 2022 में प्रकाशित होगी।

 

साहित्यकार श्री वर्मा ने www.onlinebulletin.in [ ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन ] से आगे कहा कि वह पेशे से एक सरकारी शिक्षक हैं, जो राजस्थान के सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील के नांदिया गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित है और वह यह साहित्यक लेखन का कार्य शाम को 7 बजे बाद सभी कार्यों से फ्री होने के बाद करते हैं। वे अपने व्यस्त समय के बीच लेखन का कार्य करते हैं जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।


Back to top button