.

क्या आपको भी खाना खाते ही महसूस होती है थकान, तो हो जायें सावधान, हो सकती है बिमारियों के संकेत, जाने… Low Energy After Meal

Health Tips: Low Energy After Meal :

 

 

Health Tips: Low Energy After Meal : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : कुछ लोगों को खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। कुछ लोग भोजन के बाद उनींदा और शांत हो जाते हैं, जबकि अन्य को नींद आने लगती है। इसका असर आपके रोजमर्रा के काम पर पड़ता है. क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? यदि आप जानते हैं कि खाने के बाद आपको थकान क्यों महसूस होती है, तो आप संभवतः उन कारकों से बच सकते हैं। (Low Energy After Meal)

 

खाने के बाद थकान होने की वजह आपके शरीर में होने वाली कई बीमारियां भी हो सकती है। जिसकी वजह से भरपूर भोजन के बाद भी शरीर को ताकत और एनर्जी नहीं मिल पाती है। कई बार आपके खाने की कुछ आदतें भी इसकी वजह हो सकती हैं। (Low Energy After Meal)

 

क्यों आती है खाने के बाद थकान

 

  • ब्लड में शुगर का बढ़ना- डायबिटीज के मरीज को हाई ब्लड शुगर होने पर ऐसा महसूस हो सकता है। जब बॉडी में ज्यादा मात्रा में शुगर बनना शुरू होता है, तो व्यक्ति को हाइपरग्लिकेमिया का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन का प्रोडक्शन नहीं कर पाता है। इंसुलिन ग्लूकोज जो शुगर को एनर्जी में बदलता है और शरीर को अवशोषित करने में मदद करता है। ज्यादा भोजन से ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है और सिर दर्द, थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। (Low Energy After Meal)
  • ओवरईटिंग- अगर आप ओवरराइटिंग करते हैं या ज्यादा भोजन कर लेते हैं, तो कुछ समय के लिए शरीर में ऑक्सीजन और ऊर्जा के स्तर में कमी आ सकती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति खाने के बाद थकान महसूस करता है। इसीलिए छोटे-छोटे मील लेने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो हर 2-3 घंटे पर कुछ खा सकते हैं। (Low Energy After Meal)
  • न्यूट्रिएंट की कमी- जब शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी होने लगती है तो थकान और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है। खाने में अगर जरूर पोषक तत्व नहीं है तो शरीर को एनर्जी नहीं मिल पाती है। खासतौर से विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक शरीर को ऊर्जा देते हैं। शरीर में इनकी कमी से सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। (Low Energy After Meal)
  • हार्मोन्स का बढ़ना- शरीर में ट्राइप्टोफैन जो एक अमीनो एसिड होता है चिकन और कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इससे शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है। जब शरीर में मेलाटोनिन बढ़ता है तो नींद आने लगती है। वहीं सेरोटोनिन नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है। इसलिए किसी एक चीज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। (Low Energy After Meal)
  • पाचन कमजोर होना- खाने के बाद भोजन को पचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है उन्हें खाना पचाने में काफी समय और मुश्किल होती है। डाइजेशन में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में शरीर को पाचन प्रक्रिया के लिए ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में खाने के बाद बॉडी में ऊर्जा शक्ति की कमी महसूस हो सकती है। (Low Energy After Meal)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Low Energy After Meal

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button