.

Mahtari Vandana Yojana List 2024 : 1 मार्च, महतारी वंदना योजना लाभार्थियों की अंतिम सूची आज जारी, जल्द देखें…

Mahtari Vandana Yojana List 2024:

 

 

Mahtari Vandana Yojana List 2024: रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया कुछ समय पहले ही पूरी हो चुकी है। जिसके बाद से सभी लाभार्थी माताएं और बहनें इस योजना के तहत लाभार्थी सूची में अपना नाम आने का इंतजार कर रही हैं। इस योजना के तहत 23 फरवरी से 25 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक शिविर का आयोजन किया गया था. (Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

यहां आवेदन में गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया। इसके तहत धमतरी नगर निगम में 133 और पूरे जिले में 293 हितग्राहियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें से अधिकतर आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है और अब अंतिम सूची जारी की जाएगी।(Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

महतारी वंदना योजना में महिलाओं को आई दिक्कतें, (mahtari vandana yojana list)

 

mahtari vandana yojana list : अगर आपने महतारी वंदना योजना के तहत आवेदन किया है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। धमतरी जिले के नगर निगम ने शहर में 10 अलग-अलग सूचियां प्रकाशित की हैं। इस योजना के तहत प्रशासन को प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न वार्डों में लाभार्थियों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में कई तरह की खामियां भी देखने को मिलीं. एक वार्ड से नाम दूसरे वार्ड में चला गया और कुछ लोगों के नाम सूची से गायब हो गये. इससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।(Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

इस कारण शिविर लगाकर इस योजना के तहत जो भी कमियां पाई गई हैं। उनका समाधान कर लिया गया है. सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। इसके लिए पूरे जिले से आवेदन मांगे गए थे। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जाएगी।(Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

239 आपत्तियों का निस्तारण किया गया

 

इस योजना के तहत धमतरी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिकारी ने बताया कि 23 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रत्येक शहर में अलग-अलग वार्डों के अंदर शिविर का आयोजन किया गया. बुधवार को इस शिविर के माध्यम से कुल 293 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इन सभी आपत्तियों के समाधान के लिए एक टीम का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर इन आपत्तियों का समाधान कर रही है. इसके बाद 1 मार्च 2024 को अंतिम सूची प्रकाशित की जा रही है. (Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

महतारी वंदना योजना का लाभ किसे मिलेगा?

 

महतारी वंदना योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जो छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी हैं। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को दिया जा रहा है। इसके अलावा योजना में तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। आप सभी को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही यह योजना मध्य प्रदेश में पहले से चल रही लाडली बहन योजना की तर्ज पर ही चलाई गई है. (Mahtari Vandana Yojana List 2024)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/oninebu।।etindotin

Mahtari Vandana Yojana List 2024

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSd

 

ONINE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, समसामयिक विषयों और कई अन्य के लिए oninebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक oninebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

 


Back to top button