.

Mahtari vandana yojana list : अब घर बैठे चेक करें महतारी वंदना योजना की लिस्ट में अपना नाम, अपनाएं ये आसान तरीका…

Mahtari vandana yojana list :

 

Sarkari Yojna : Mahtari vandana yojana list : रायपुर | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन : महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में रहने वाली सभी विवाहित महिलाओं, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने ₹1000 की धनराशि दी जा रही है। सालाना इस योजना के तहत ₹12000 की लाभ राशि महिलाओं को दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को स्वावलंबी बनाना। अगर आप छत्तीसगढ़ की निवासी महिला हैं और इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आपको भी इस लिस्ट में अपना नाम देख लेना चाहिए, क्योंकि जिन महिलाओं के नाम लिस्ट में होंगे उनको ही महतारी वंदन योजना की किस्त का लाभ मिलेगा:

 

Mahtari vandana yojana list : महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से शुरू की गई एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत विवाहित, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1000 की धनराशि सरकार की तरफ से ट्रांसफर की जाती है। ये योजना छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई, जिसका लाभ प्रदेश की 70 लाख महिलाएं उठा रही हैं। अभी तक योजना के तहत दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

महतारी वंदना योजना की प्रोविजनल लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

 

Mahtari vandana yojana list : स्टेप –1 महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप प्रोविजनल लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई प्रोविजनल लिस्ट यानि अनंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

 

स्टेप 2- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपने क्षेत्र, जिला, परियोजना, ब्लॉक, नगरीय निकाय, गांव, सेक्टर और आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट करना होगा।

 

Mahtari vandana yojana list : स्टेप 3- फिर नीचे की तरफ एक और पेज ओपन होगा जहां बेनिफिशियरी की पूरी जानकारी दिखाई देगी। जिसमें कि आपको आवेदिका का नाम, आवेदन क्रमांक, आवेदन करने वाली महिला का प्रकार, पति का नाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि और आवेदिका का वर्ग सेलेक्ट करना होगा।

 

स्टेप 4- अब आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी जहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस तरह से आप प्रोविजनल लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

बेनिफिशियरी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

 

Mahtari vandana yojana list : स्टेप –1 महतारी वंदन योजना के तहत बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

 

स्टेप 2- इसके बाद आपको अपने जिला, क्षेत्र, परियोजना, सेक्टर, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम जैसी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।

 

Mahtari vandana yojana list : स्टेप 3- अब आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपको सरकार की तरफ से ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी।

 

करें हेल्पलाइन नंबर पर कॉल

 

Mahtari vandana yojana list : महतारी वंदना योजना की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं अगर अपने आवेदन कर दिया है और आपको अपने आवेदन की स्थिति का पता लगाना है तो आप हेल्पलाइन नंबर- +91771220006 पर कॉल कर सकते हैं।

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button