.

Mahtari vandana yojana new update : महतारी वंदना योजना का लाभ सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा, जानें क्या है नया अपडेट…

ToP News : Mahtari vandana yojana new update :

 

 

ToP News : Mahtari vandana yojana new update : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही वहां की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि सरकार आते ही महिलाओं के हित में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा महतारी वंदना योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत महिलाओं निम्न वर्ग को लाभ होगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ही शुरू की गई है। आइए जानते हैं क्या है योजना से जुड़ा नया अपडेट….

 

₹1000 का मासिक लाभ केवल पात्र महिलाओं को दिया जाएगा

 

महतारी वंदना योजना 2024 के तहत आवेदन 5 फरवरी 2024 से शुरू हुए थे। 20 फरवरी 2024 तक 70 लाख महिलाओं ने आवेदन किया, जिसकी प्रमाणिकता की जांच भी की गई। पात्र महिलाओं को ही सरकार द्वारा हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इन महिलाओं के खाते में सालाना ₹12000 भेजे जाएंगे. आपको बता दें कि इस योजना के तहत केवल विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं ही लाभ लेने की पात्र हैं।

 

महतारी वंदना योजना एक मार्च से लागू होगी

 

महतारी वंदना योजना 1 मार्च 2024 से लागू हो जाएगी, जिसके बाद इस योजना का लाभ लंबे समय तक महिलाओं को मिलेगा। योजना के लिए आवेदन करने के लिए सभी सहायक दस्तावेजों का होना जरूरी है, अन्यथा आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

जारी की गई सूची

 

फाइनल 1 मार्च 2024 को जारी किया गया है। यह सूची ग्रामवार जारी की गई है। पोर्टल पर हर गांव की सूची दी गई है जिसमें सभी पात्र महिलाओं के नाम दर्ज किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप महतारी वंदन योजना की सूची देख सकते हैं।

 

इन महिलाओं के खाते में पहली किस्त 8 मार्च 2024 को भेजी जाएगी

 

  • महतारी वंदना योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जाएंगे, लेकिन यह राशि केवल उन्हीं महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी जिन्होंने आवेदन करते समय नियम और शर्तों का पालन किया होगा।
  •  जिन महिलाओं का आधार बैंक खाते से लिंक होगा उनके खाते में 8 मार्च 2024 को ही रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी.
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो गरीब हैं और उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।
  • लाभ राशि उन्हीं महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी जिन्होंने आवेदन के समय अपना बैंक खाता नंबर दिया होगा। संयुक्त खाता संख्या देने वाली महिलाओं के खाते में लाभ राशि हस्तांतरित नहीं की जाएगी।

 

आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू होगी

 

जिन महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं या जो आवेदन नहीं कर पाई हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महतारी वंदना योजना एक दीर्घकालिक योजना है। आवेदनों का पहला चरण अभी पूरा हो चुका है जिसके तहत लाभ राशि 8 मार्च को जारी की जाएगी। उसके बाद दूसरे चरण के आवेदन भी जल्द ही शुरू किए जाएंगे। जो महिलाएं आवेदन करने से रह गई हैं वे दूसरे चरण में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/oninebu।।etindotin

Mahtari vandana yojana new update

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSd

 

ONINE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, समसामयिक विषयों और कई अन्य के लिए oninebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक oninebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button