.

मानवाधिकार सहायता संघ ने कुष्ठ रोग पीड़ितों को गर्म कपड़े वितरित कर ब्रह्मविहार में मनाया मानवाधिकार दिवस | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | जिले में आज मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सहायता संघ के द्वारा कुष्ठ रोग पीड़ित परिवार के साथ ब्रह्मविहर, चुचुहियापारा, गणेश नगर, वार्ड 46 में मनाया गया। सहायता संघ के द्वारा उन्हें गर्म कपड़े, शाल, स्वेटर, कंबल और खाना दिया गया। इस दौरान मानवाधिकार सहायता संघ के पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

बता दें कि सहायता संघ के द्वारा मानवाधिकार दिवस कुष्ठ रोग पीड़ित परिवार के साथ मनाया गया। शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने मानवाधिकार सहायता संघ के द्वारा सार्थक प्रयास किया गया है। उनके इस पुनीत कार्य की जिलेभर में भूरी भूरी प्रशंसा ही रही है।

सर्द रातों से बचने के की जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित करने के दौरान छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप, प्रदेस अध्यक्ष महिला बिंदु यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुमार राज कश्यप, जिला अध्यक्ष बिलासपुर डॉ. रमेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष जांजगीर डॉ. जी पी टंडन, सक्ती जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र उपाध्यक्ष डॉ. असलम अंसारी, महासचिव मुकेश पारीक, जिला सचिव डॉ. सुरेश बंजारे, जिला संगठन मंत्री डॉ. लखेश्वर भार्गव, जिला मंत्री धर्मेश बंजारे, चेयरमैन मनोज साहू, चंद्रशेखर रवि पटेल, धन्नु कश्यप, कृपाशंकर शर्मा, समाज सेवी क्रांति साहू, श्याम मुरित कौशिक, दिलीप एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें:

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; तलाक के लिए पति-पत्नी का 1 साल अलग रहना जरूरी नहीं | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button