Mobile Number Numerology: आपके मोबाइल नंबर में अगर मौजूद है ये अंक, तो कर सकता कंगाल, जीवनसाथी रहेगा बीमार…
Mobile Number Numerology
Mobile Number Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में हर अंक का महत्व होता है. हमारा मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, मकान नंबर, बाहन नंबर, बैच नंबर और रूम नंबर सहित कोई भी नंबर जिसका हम अपने जीवन में रोजमर्रा में प्रयोग करते हैं. आज हम मोबाइल नंबर में खराब अंकों के बारे में आपको बता रहे हैं कि कौन से अंक ऐसे हैं, जो नया नंबर लेते समय हमें ध्यान रखना होगा कि वो अंक उस मोबाइल नंबर में ना हों अथवा कम से कम हों.
Mobile Number Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मोबाइल में ऐसे अनेकों अंकों के जोड़े हैं, जिनकी वजह से आपके जीवन में तरह-तरह की समस्या आती हैं. आप हमेशा मोबाइल नंबर लेते समय कोशिश करिए कि इन नंबरों से बचें.
ये नंबर होते हैं कष्टदायक
Mobile Number Numerology मोबाइल नंबर लेते समय हमें ध्यान रखना चाहिए कि उसमें 2, 4, 8 की डिजिट ना हो क्यूंकि 2,4,8 के अंक अक्सर कष्ट देने वाले ही होते हैं. इनकी उपस्थिति से व्यक्ति के जीवन में अक्सर कष्ट ही आते हैं.
अशुभ क्यों होता है 2 नंबर
Mobile Number Numerology अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 नंबर का संबंध चंद्र देवता से होता है. माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा हर समय उन्हें बुखार, खांसी और गले में खराश की समस्या रहती है. इसी वजह से मोबाइल नंबर में दो नंबर का होना अशुभ माना जाता है.
राहु से है 4 नंबर का संबंध
Mobile Number Numerology धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुंडली में राहु की कमजोर स्थिति के कारण व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है. उसे पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. किसी भी काम में मन नहीं लगता है, जिससे धन हानि होने की संभावना भी बनी रहती है. वहीं जिन लोगों के मोबाइल नंबर में चार एक से ज्यादा बार आता है, उन्हें बात-बात पर क्रोध आता है. बोलते समय वो अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखते हैं, जिसके कारण कोई भी रिश्ता उनका ज्यादा समय तक नहीं चलता है.
क्यूं जरुरी 8 नंबर से दूरी
Mobile Number Numerology अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोबाइल नंबर में 8 नंबर नहीं होना चाहिए. दरअसल 8 नंबर का संबंध शनि देवता से होता है, जिसके कारण व्यक्ति को कहीं न कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मोबाइल नंबर में 8 अंक के होने से खर्चों में वृद्धि होती है. व्यक्ति के पास पैसे जमा नहीं होते हैं, जिसकी वजह से भविष्य में उन्हें कभी न कभी आर्थिक तंगी का सामना करना ही पड़ता है. इसके अलावा 8 नंबर के कारण लोगों को समाज में मान-सम्मान भी नहीं मिलता है.
एकसाथ हों 82 या 28
Mobile Number Numerology जिन लोगों के मोबाइल में 28 अथवा 82 एकसाथ हों, उन लोगों को या उनके घर में लगातार किसी न किसी को बीमारियां बनी रहती हैं, जिससे उनका काफी धन उस बीमारी में खर्च होता रहता है.
76 या 67 मोबाइल नंबर में होने पर
Mobile Number Numerology अगर आपके मोबाइल नंबर में कहीं भी 67 या 76 आता है तो जीवनसाथी को स्वास्थ्य की बहुत समस्या रहती है. वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहता है.
97 या 79 करता है पिता से दूर
Mobile Number Numerology अगर आपके मोबाइल नंबर में कहीं भी 79 या 97 आता है तो आपके जीवन में संघर्ष बना रहता है और यह संघर्ष तब तक रहता है, जब तक व्यक्ति के पिता जीवित रहते हैं अथवा उनसे अलग रहने पर ही कामयाबी मिलती है. यह अंक खून की बीमारियां भी देता है.
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।










