.

यहां देखें पूरी लिस्ट : साल 2023 में ये वेब-सीरीज हुए है गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च, Most Searched Shows 2023…

Most Searched Shows 2023 : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : शाहिद कपूर ने इस साल फर्जी से ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था। इस क्राइम सीरीज का निर्देशन राज एंड डीके ने किया। शाहिद कपूर का डेब्यू क्राइम शो इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है, यानी इस शो को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। वहीं, हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 2003 भी टॉप सर्च में रही। टीवी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की वजह से सलमान खान के शो बिग बॉस 17 ने भी साल 2023 की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है।

 

अगर टॉप 10 लिस्ट देखें तो क्राइम शोज को खूब सर्च किया गया है। इनमें स्कैम 2003 और गंस एंड गुलाब्स भी शामिल हैं। सलमान खान का शो बिग बॉस 17 भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहा। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किये गये शोज की लिस्ट जारी की है, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के शोज शामिल हैं। (Most Searched Shows 2023)

 

फर्जी

 

प्राइम वीडियो के इस शो का निर्देशन राज एंड डीके ने किया। फर्जी नोटों की छपाई और तस्करी के इर्द-गिर्द घूमते शो से शाहिद कपूर ने डेब्यू किया। वहीं, राशि खन्ना ने फीमेल लीड रोल निभाया। विजय सेतुपति फिल्म में पुलिस अधिकारी के किरदार में थे, जबकि केके मेनन ने नेगेटिव रोल प्ले किया। (Most Searched Shows 2023)

 

वेडेनेसडे

 

नेटफ्लिक्स का फैंटेसी थ्रिलर शो वेडनेसडे भी खूब चर्चा में रहा। लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे शो में जेना ओर्टेगा ने लीड रोल निभाया है।

 

असुर 2

 

अरशद वारसी और बरुण सोब्ती अभिनीत शो का दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुई, जिसके चलते असुर खूब सुर्खियों में रहा। इस क्राइम शो को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

 

राणा नायडू

 

नेटफ्लिक्स के क्राइम शो को करण अंशुमान ने निर्देशित किया। शो से वेंकटेश और राणा दग्गूबटी ने अपनी ओटीटी पारी शुरू की। दोनों बाप-बेटे के किरदार में नजर आये।

 

द लास्ट ऑफ अस

 

यह पोस्ट एपोकैलिप्टिक ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें पेड्रो पास्कल और बेला रामसे ने लीड रोल निभाये। यह शो जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

 

स्कैम 2003

 

स्कैम 1992 के बाद हंसल मेहता के इस शो का खूब इंतजार था, इसलिए अगर यह मोस्ट सर्च की लिस्ट में शामिल है तो कोई हैरानी नहीं। स्कैम 2003 स्टाम्प घोटाले के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी की कहानी है। (Most Searched Shows 2023)

 

बिग बॉस 17

 

बिग बॉस की अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बार ये शो टीवी के साथ जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है।

 

गंस एंड गुलाब्स

 

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए इस शो का निर्देशन भी राज एंड डीके ने किया था। इस ब्लैक कॉमेडी क्राइम शो में राजकुमार राव, दुल्कर सलमान, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। (Most Searched Shows 2023)

 

से*स/लाइफ

 

नेटफ्लिक्स के इस एडल्ट शो का दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुआ था। इस सीजन नें छह एपिसोड्स स़्ट्रीम किये गये।

 

ताजा खबर

 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इस कॉमेडी थ्रिलर शो से यू-ट्यूबर भुवन बाम ने ओटीटी डेब्यू किया। हिमांक गौड़ निर्देशित शो में महेश मांजरेकर, श्रिया पिलगांवकर और डेजी चक्रवर्ती ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। (Most Searched Shows 2023)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Most Searched Shows 2023

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

शरीर की इन परेशानियों के लिए संजीवनी बूटी है अजवाइन, हींग और काला नमक, ऐसे करें सेवन, मिलेगा लाभ | Ajwain Hing Kala Namak Benefits


Back to top button