सांसद अरुण साव ने बिलासपुर, मुंगेली व गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में एक-एक सेंट्रल स्कूल प्रारंभ कराने की मांग | newsforum

बिलासपुर | सांसद अरुण साव ने बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में एक-एक सेंट्रल स्कूल खोलने की मांग की। सांसद अरुण साव ने लोकसभा में शून्यकाल में बोलते हुए कहा कि बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में एक-एक सेंट्रल स्कूल खोलने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षा को सर्वव्यापी, उपयोगी एवं वैज्ञानिक आधार दिया है। क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें केवल अच्छी सुविधा और अवसर देने की आवश्यकता है। सांसद अरुण साव ने शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल से बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में शीघ्र ही एक-एक सेंट्रल स्कूल प्रारंभ कराने की मांग की।

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट       


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button