.

मुगल शासक अकबर बलात्कारी था, मीना बाजार से लाता था सुंदर औरतें, इसे न कहे महान : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Rajasthan News: जयपुर

 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल शासक अकबर को बलात्कारी बताया है। रविवार को बलोत्रा में एक मंदिर में पहुंचे मंत्री से जब राज्य की पाठ्य पुस्तकों में अकबर के पाठ पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुगल शासक सुंदर महिलाओं को लाकर उनके साथ रेप करते थे। मंत्री ने अकबर को महान कहे जाने पर भी आपत्ति जाहिर की। Rajasthan News

 

पत्रकारों से बात करते हुए दिलावर ने कहा, ‘अकबार कभी महान नहीं था। वह आक्रमणकारी और रेपिस्ट था। वह ‘मीना बाजार’ चलाता था और वहां से सुंदर औरतों को लाकर उनके साथ रेप करता था। ऐसे व्यक्ति को महान शख्सियत कहना मूर्खता है।’ स्कूली किताबों में बड़े बदलाव को लेकर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने पहले भी कहा था कि वह कोई बदलाव नहीं लाना चाहते हैं, लेकिन कुछ गलत बातों को हटाया जाएगा।Rajasthan News

 

30 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलावर ने कहा, ‘हमें पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसी सामग्री जो गलत है या महान लोगों को अपमानित करने वाला है, उन्हें हटाया जाएगा। शिवाजी और वीर सावरकर जैसे हमारे पूर्वजों को लेकर कई गलत जानकारियां हैं। उन बातों को ठीक किया जाएगा।’Rajasthan News

 

आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले नेता ने कहा था, ‘कई किताबों में कहा गया है कि सावरकर देशभक्त नहीं थे, जबकि अकबर को महान बताया जाता है। शिवाजी को ‘पहाड़ी चूहा’ कहा गया और महाराणा प्रताप की भूमिका को अकबर के सामने निम्न करके बताया गया। ऐसी बातों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है और समीक्षा की जाएगी।’

Rajasthan News


Back to top button