.

असली नोटों की बारिश करवाने वाले भगवान दादा के थप्पड़ से कोमा में चली गई थी एक्ट्रेस, पढ़ें किस्से asalee noton kee baarish karavaane vaale bhagavaan daada ke thappad se koma mein chalee gaee thee ektres, padhen kisse

मुंबई| [मनोरंजन बुलेटिन] | Entertainment Special : महाराष्ट्र के अमरावती में 1 अगस्त 1913 को जन्में अभिनेता Bhagwan Dada (भगवान दादा) को भले ही आज की युवा पीढ़ी न जानती हो, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनका सिक्का चलता था। Bhagwan Dada (भगवान दादा) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने स्वैग के लिए जाने जाते थे। Bhagwan Dada (भगवान दादा) का असली नाम भगवान अभाजी पलव था, लेकिन बाद में उन्हें भगवान, मास्टर भगवान और भगवान दादा के नाम से पुकारा जाने लगा था।

 

Bhagwan Dada (भगवान दादा) अपने वक्त के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक थे और सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बतौर निर्देशक, लेखक और निर्माता भी उन्होंने दम दिखाया था। Bhagwan Dada (भगवान दादा) करीब 1931 से 1996 तक, यानी करीब 65 साल सिनेमा में सक्रिय रहे। बर्थ एनिवर्सी पर आपको बताते हैं Bhagwan Dada (भगवान दादा) की जिंदगी के बारे में…

 

शूटिंग में असली नोट

 

भगवान दादा अपने हिसाब से ही सारे काम करते थे। ऐसे में कहा जाता है कि एक बार उन्होंने शूटिंग सेट पर नोटों की बारिश करवा दी थी। दरअसल, आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के एक सीन में पैसों की बारिश दिखानी थी। ऐसे में भगवान दादा ने इस सीन के लिए असली नोटों का इस्तेमाल किया था।

 

बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुद भगवान दादा थे। भगवान दादा के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो कारों के बहुत शौकीन थे। उनके पास 7 कारें थीं और वो हर दिन अलग कार से शूटिंग सेट पर जाते थे। वहीं ‘शेवरले’ फिल्म में भी काम उन्होंने सिर्फ अपने कार के लिए प्रेम की वजह से किया था।

 

ललिता पवार को जड़ा था थप्पड़

 

ललिता पवार की बॉयोग्राफी ‘द मिसिंग स्टोरी ऑफ ललिता पवार’ में भी भगवान दादा से जुड़ा एक किस्सा है। दरअसल, 1934 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिम्मत-ए-मर्दा’ के एक सीन में भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था और भगवान दादा ने उन्हें ऐसा थप्पड़ रसीदा कि वो वो डेढ़ दिन तक कोमा में रही थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की दाहिनी आंख इस कारण से छोटी हो गई थी। वहीं इसके बाद से ही ललिता ने निगेटिव रोल करना शुरू किया था, हालांकि भगवान दादा को ताउम्र इस बात का शिकवा रहा था।

 

डगलस फेयरबैंक के थे फैन

 

भगवान दादा के बारे में कहा जाता है कि वो हॉलीवुड अभिनेता डगलस फेयरबैंक के बहुत बड़े फैन थे। डगलस से इंस्पायर होकर ही भगवान दादा भी खुद अपने एक्शन सीन्स करते थे, न कि बॉडी डबल का इस्तेमाल करते थे। कहते हैं कि उनके द्वारा किए गए स्टंट इतने असली लगते थे कि राज कपूर तो उन्हें इंडियन डगलस कहकर पुकारते थे।

 

भगवान के लिए मुझे छोड़ दो

 

भगवान दादा अपने हरफनमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में भगवान दादा से पूछा गया था कि उन्हें अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा खुशी कब होती है या हुई है? इस पर उन्होंने कहा था, “मुझे सबसे ज्यादा खुशी उस वक्त होती है जिस वक्त कोई विलेन फिल्म में किसी हीरोइन की इज्जत लूटने की कोशिश करता है। और वो चिल्लाती है ‘छोड़ो मुझे, छोड़ो मुझे, भगवान के लिए मुझे छोड़ दो।’ जब मैं ये सुनता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।”

 

आर्थिक तंगी से भी जूझे

 

एक वक्त अपनी अमीरी के लिए जाने जाने अभिनेता भगवान दादा के जीवन में एक ऐसा भी वक्त आया, जब उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी। फिल्म हंसते रहना को बनाने के लिए भगवान दादा ने अपनी सारी दौलत लगा दी थी लेकिन किसी वजह से ये फिल्म कभी पूरी हो ही नहीं पाई।

 

कहा जाता है कि अपने नखरों से किशोर कुमार ने फिल्म के निर्माण को बहुत नुकसान पहुंचाया और इसे बंद करना पड़ा। इसके अलावा धीरे- धीरे जब भगवान दादा का करियर ढलने लगा तो जुहू स्थित उनका 25 कमरों वाला बंगला, सातों गाड़ियां सहित अन्य काफी चीजें बेंचनी पड़ीं और दादर में 2 कमरे वाली चॉल में रहने लगे।

 

खूब निभाया हवलदार पांडू का किरदार

 

अपने करियर में भगवान दादा ने जहां मेन लीड किए तो वहीं मुंशी, सचिव, एक्टर, कैदी, कुक, बारटेंडर, डांसर, यात्री, शराब बेचने वाला, ट्रेन मास्टर, कव्वाल, डकैत जैसे मामूली रोल भी करने पड़े। अपने सिनेमाई करियर में भगवान दादा ने हवलदार पांडू का किरदार खूब निभाया।

 

1975 से 1989 के बीच सबसे ज्यादा कॉन्सटेबल और हवलदार पांडू वे ही बने थे, जिन में फरार (1975), शंकर शंभू (1976), खेल खिलाड़ी का (1977), चाचा भतीजा (1977), शिक्षा (1979), साहस (1981), कातिलों के कातिल (1981), दर्द-ए-दिल (1983), बिंदिया चमकेगी (1984), सनी (1984), झूठा सच (1984), रामकली (1985), लवर बॉय (1985), काली बस्ती (1985 ), फर्ज़ की जंग (1989) और गैर कानूनी (1989) फिल्में शुमार हैं।

 

 

 

The actress went into a coma due to the slap of Bhagwan Dada, who got the original notes rained, read the stories

 

 

Mumbai | [Entertainment Bulletin] | Born on August 1, 1913 in Amravati, Maharashtra, actor Bhagwan Dada (Lord Dada) may not be known by the younger generation of today, but there was a time when his coin used to run. Bhagwan Dada (Lord Dada) was known for his strong acting as well as his swag. The real name of Bhagwan Dada (Lord Dada) was Bhagwan Abhaji Palava, but later he was called as Bhagwan, Master Bhagwan and Bhagwan Dada.

 

Bhagwan Dada (Bhagwan Dada) was one of the richest actors of his time and not only acting but also as a director, writer and producer. Bhagwan Dada (Bhagwan Dada) was active in cinema from about 1931 to 1996, that is, about 65 years. On the birth anniversary, we tell you about the life of Bhagwan Dada (Lord Dada) …

 

 real note in shooting

 

Bhagwan Dada used to do all the work on his own accord. In such a situation, it is said that once he got the notes rained on the shooting set. Actually, according to a report till date, money rain was to be shown in a scene of the film. In such a situation, Bhagwan Dada had used original notes for this scene.

 

Please tell that the producer of this film was Bhagwan Dada himself. It is also said about Bhagwan Dada that he was very fond of cars. He had 7 cars and used to go to the shooting sets every day in a different car. At the same time, he did work in the film ‘Chevrolet’ only because of his love for his car.

 

Lalita Pawar was slapped

 

There is also an anecdote related to Bhagwan Dada in Lalita Pawar’s biography ‘The Missing Story of Lalita Pawar’. Actually, in a scene of the film ‘Himmat-e-Marda’ released in 1934, Bhagwan Dada had to slap Lalita Pawar and Bhagwan Dada gave her such a slap that she was in a coma for one and a half days. Not only this, the right eye of the actress had become smaller due to this reason. At the same time, Lalita started playing a negative role since then, although Bhagwan Dada was teaching about this throughout his life.

 

 Douglas Fairbank was a fan

 

Bhagwan Dada is said to have been a big fan of Hollywood actor Douglas Fairbanks. Inspired by Douglas, Bhagwan Dada himself used to do his own action scenes and not use a body double. It is said that the stunts performed by him looked so real that Raj Kapoor used to call him Indian Douglas.

 

 leave me for god’s sake

 

Bhagwan Dada was also known for his all-rounder style. According to a report by Amar Ujala, in an interview, Bhagwan Dada was asked when he was the happiest in his life. On this, he said, “I am happiest when a villain tries to rob a heroine’s respect in a film. And she shouts ‘Leave me, leave me, leave me for God’s sake’. I feel so happy when I hear this.”

 

also faced with financial constraints

 

Once upon a time there came a time in the life of actor Bhagwan Dada, known for his wealth, when he had to face financial constraints. Bhagwan Dada had put all his wealth to make the film Laughing Rehna, but due to some reason this film could never be completed.

 

Kishore Kumar is said to have caused a lot of damage to the production of the film with his tantrums and it had to be called off. Apart from this, gradually when Bhagwan Dada’s career began to take off, his 25-room bungalow in Juhu, seven vehicles and many other things had to be sold and started living in a 2-room chawl in Dadar.

 

 Well played the character of Havildar Pandu

 

While Bhagwan Dada did the main lead in his career, he also had to do minor roles like Munshi, Secretary, Actor, Prisoner, Cook, Bartender, Dancer, Traveler, Liquor Seller, Train Master, Qawwal, Dacoit. Bhagwan Dada played the character of Havildar Pandu a lot in his cinematic career.

 

Between 1975 and 1989, Pandu became the most constable and Havildar, in whom Faraar (1975), Shankar Shambhu (1976), Khel Khiladi Ka (1977), Chacha Bhatija (1977), Shiksha (1979), Sahas (1981) ), Killer Ke Katil (1981), Dard-e-Dil (1983), Bindiya Chamkegi (1984), Sunny (1984), Jhootha Sach (1984), Ramkali (1985), Lover Boy (1985), Kali Basti (1985) ), Farz Ki Jung (1989) and Unlawful (1989) films are included.

 

 

 

समुद्र किनारे से बीवी गायब, हेलीकॉप्टर से सर्च में 1 करोड़ खर्च, मिली प्रेमी संग samudr kinaare se beevee gaayab, heleekoptar se sarch mein 1 karod kharch, milee premee sang

 


Back to top button