.

N Valaramathi death: चंद्रयान को विदा करने वाली मशहूर आवाज, ISRO वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन | SAD NEWS

N Valaramathi death: SAD NEWS : नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | N Valaramathi, who was an important member of the Chandrayaan 3 mission that reached the moon after traveling lakhs of km, has passed away. Valaramathi, a scientist in the Indian Space Research Organization ie ISRO, did the countdown at the time of Chandrayaan 3’s launch. It is reported that due to heart attack, he said goodbye to the world.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : लाखों किमी की यात्रा कर चांद पर पहुंचे चंद्रयान 3 मिशन की अहम सदस्य रहीं एन वलारमथी का निधन हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO में वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के समय उलटी गिनती की थी। खबर है कि हार्ट अटैक के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। (N Valaramathi death)

 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन शनिवार शाम को हो गया था। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। सफल चंद्रयान 3 मिशन उनका अंतिम काउंटडाउन साबित हुआ।(N Valaramathi death)

 

उनके निधन पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान 3 उनका अंतिम काउंटडाउन था। बहुत दुख हुआ। प्रणाम।’ इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ISRO की इस खास आवाज के खामोश होने पर श्रद्धांजलि का दौर जारी है।(N Valaramathi death)

 

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर को निष्क्रिय किया

 

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में चला गया है। इसरो ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘निष्क्रिय’ किया जाएगा।(N Valaramathi death)

 

इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रोवर ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क (खड़ा) किया गया है और निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में सेट किया गया है। एपीएक्सएस और एलआईबीएस ‘पेलोड’ बंद हैं। इन पेलोड से आंकड़े लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किए जाते हैं।'(N Valaramathi death)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

N Valaramathi death

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

PM Kisan Samman Nidhi : बड़ी खबर ! 15वीं किस्त से पहले कर लें ये 3 काम, वरना इस बार नहीं मिलेगा पैसा, यहां जाने पूरी डिटेल… | PM Kisan Yojana


Back to top button