राष्ट्रीय अपराध शाखा आपातकालीन ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम पटेल के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत | newsforum

बिलासपुर | राष्ट्रीय अपराध शाखा आपातकालीन ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन गुरुवार 4 फरवरी 2021 को होगा। 4 फरवरी की शाम 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम पटेल के आगमन पर बिलासपुर नगर में स्वागत सभा का आयोजन रखा गया है।
श्री पटेल गुरुवार को दिल्ली से बिलासपुर के बिलासा देवी केंवटीन एयरपोर्ट पर विमान द्वारा शाम 4 बजे प्रस्थान करेंगे। जहां उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत समारोह किया जाएगा। फिर वहां से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और बिलासपुर में भी उनका स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया है।
स्वागत समारोह में विशेषकर राष्ट्रीय सचिव अरविन्द मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जनुक दिवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीतू मौर्य, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सूरज सरोज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरूषोत्तम पटेल और अनिल बघेल उपस्थित रहेंगे।












