.

अब YouTube Shorts से भी होगी कमाई, जानें कैसे कमा सकेंगे पैसे, बस आज ही भर दें ये फॉर्म, जानें फॉर्मूला | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | Now YouTube Shorts will also earn, know how you can earn money, just fill this form today, know the formula.

 

Online bulletin dot in क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, YouTube अब शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के साथ विज्ञापन से हुई कमाई को बांटना शुरू कर रहा है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube कमाई का नया जरिया लेकर आया है। अभी तक लोग Youtube के वीडियो से कमाई करते आ रहे हैं। (YouTube Shorts)

 

लेकिन अब YouTube के वीडियो की जगह YouTube Shorts ले रहा है। YouTube Shorts वीडियो के जरिए 15 सेकेंड के वीडियो बनाए जाते हैं। हालांकि इन 15 सेकेंड के वीडियो से कमाई नहीं होती थी। लेकिन अब YouTube की तरफ से 15 सेकेंड के वीडियो पर कमाई का मौका दिया जा रहा है। (YouTube Shorts)

 

 

कैसे YouTube Short से होगी कमाई, जानें फॉर्मूला

 

YouTube ने कहा कि Shorts मॉनिटाइजेशन लागू किया जा रहा है। इसके कमाई का प्रॉसेस बिल्कुल YouTube की तरह रहेगा। कमाई का फॉर्मूला तीन चीजों पर तय करेगा। पहला की आपके सब्सक्राइबर्स ज्चादा होने चाहिए। उसी हिसाब से विज्ञापन मिलेगा। दूसरा आपके Short वीडियो का वॉच टाइम कितना है, वो आपकी कमाई तय करेगा। तीसरा आप किसी ब्रांड को प्रमोट करके भी कमाई कर पाएंगे। (YouTube Shorts)

 

कैसे होगी YouTube Shorts से कमाई

 

YouTube Shorts मॉनिटाइज प्रॉसेस 1 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है। इसके बाद यूजर्स को शार्ट ऐड रेवेन्यू के टर्म और कंडीशन के फॉर्म को भरना होगा। इसके लिए सभी पार्टनर को नए YouTube पार्टनर प्रोग्राम के टर्म को स्वीकार करना होगा। (YouTube Shorts)

 

अगर आप इस फॉर्म को नहीं भरते हैं, तो आप YouTube शार्ट से कमाई नहीं कर पाएंगे। इस फॉर्म को भरने के लिए 10, 2023 का वक्त दिया जाएगा।अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके Youtube चैनल को मॉनिटाइजेशन एग्रीमेंट से हटा दिया जाएगा। (YouTube Shorts)

 

ऐसे में अगर आप YouTube shorts Video के कंटेंट क्रिएटर्स हैं, तो आपको तुरंत YouTube की टर्म और कंडीशन वाले फॉर्म को भर देना चाहिए। ऐसी रिपोर्ट है कि YouTube Short मॉनिटाइजेशन प्रोग्राम को मार्च 2023 से लागू किया जा रहा है। (YouTube Shorts)

 

ये खबर भी पढ़ें:

बिना किसी दस्तावेज के सिर्फ 5 मिनट में ऑनलाइन 50 हजार लोन, SBI Bank E-Mudra Loan: इस प्रोसेस से करें अप्लाई, देखें डिटेल्स | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button