.

गुरुनानक जयंती पर भीम आर्मी पाठशाला का नवागढ़ में छत्तीसगढ़ अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने किया उद्घाटन | ऑनलाइन बुलेटिन

रायगढ़ | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | गुरुनानक जयंती के अवसर पर भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने भीम आर्मी पाठशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। उपस्थित जन समूह ने भीम आर्मी के ओजस्वी नारे लगा कर माहौल को भीम मई कर दिय था।

 

पाठशाला के उद्घाटन अवसर पर भीम आर्मी नवागढ़ ब्लाक टीम ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े का आतिशी स्वागत कर भव्य बाइक रैली के माध्यम से पूरे नवागढ़ का भ्रमण कराया। भ्रमण कराने के दौरान गुरुनानक जी का छाया चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर गुरुनाक जी द्वारा किये गए जन कल्याणकारी कार्यो को बताते हुए कहा कि संतो, गुरुओं, महापुरुषो के द्वारा किए गए संघर्ष की बदौलत समाज जागरूक हो पाया है। और उनके द्वारा जलाए गए मशाल को बुझने नही देना है।

 

खुद को गलत कर्मो से बचाकर उस मशाल को लेकर समाज को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक आज के बच्चे आने वाले पीढ़ी को शिक्षा को ओर आगे बढ़ना है। जागरूक करना है और बुराइयों के खिलाफ हम सभी को डटकर लड़ना है।

ततपश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भीम आर्मी पाठशाला का उद्घटान रिबन काटकर किया। भीम आर्मी पाठशाला में पढ़ने के लिए उपस्थित लगभग 40 बच्चों को कॉपी पेन और पहाड़ भी बांटकर सभी बच्चों को अपना इतिहास भीम आर्मी पाठशाला के माध्यम से जानने व सभी के अच्छे जीवन का कामना करते उपस्थित ग्रामीणों को उनके बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की भलाई के लिए विशेष ध्यान देने का अपील किया।

साथ ही भीम आर्मी की विशेषता बताते हुए कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए संगठित हो कर लड़ना है। और यदि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के द्वारा लिखा गया संविधान पर कोई नुकसान पहुंचाने के लिए सोंचे अपने घर के सभी कार्यो को छोड़कर के रक्षा करना है। क्योंकि संविधान की वजह से आज हम महफूज है। संविधान खत्म तो बाबा साहब खत्म और भारत के मूलनिवासीयों का जीना दूभर हो जाएगा। क्योंकि संविधान विरोधियों के द्वारा लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव रामस्वरूप महिलांगे के साथ इस कार्यक्रम को कराने वाले भीम आर्मी जांजगीर चाँपा जिला प्रभारी प्रदीप दिवाकर, जिला अध्यक्ष क्लेस्वर खूंटे, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र लहरे व पूरी जिला कमेटी के साथ नवागढ़ ब्लाक के पृरी कमेटी ने विशेष रूप से तैयारी किया था जिसमें ब्लाक प्रभारी अतुल कोशले, अध्यक्ष भूषण बर्मन, उपाध्यक्ष महेंद्र दिवाकर, महासचिव कग ऋषि सतगुण, प्रचार सचिव दीपेश बर्मन के साथ ब्लाक के सभी पदाधिकारी व सभी कार्यकताओं के साथ नवागढ़ के सभी ग्रामवासी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:

IAS Tina Dabi: 2015 में टॉप रैंक हासिल करने वाली IAS व जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी अपने पति से फिर हुई ‘दूर’, सरकार ने लिया ये फैसला, सामाजिक कार्यों को लेकर रहती है सुर्खियों में | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button