.

ऑनलाइन बुलेटिन : बच्चों को बड़ी राहत, स्कूलों में 8 से 10 दिनों की छुट्टियां घोषित, मिलेगा लाभ | School Holiday

School Holiday : Online Bulletin Dot In

 

ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। फेस्टिव सीजन में स्कूलों कॉलेजों सहित बैंकों में अवकाश घोषित किया जा रहे हैं। सरकारी दफ्तर से लेकर बैंकों में काम करने वाले लोग भी छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कई राज्यों के स्कूलों में दशहरा को लेकर छुट्टियां घोषित कर दी गई है।(School Holiday)

 

बिहार सरकार के सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट के अनुसार सरकारी दफ्तरों की छुट्टी सप्तमी से शुरू होगी। वहीं स्कूल कॉलेज सभी बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर को सप्तमी तिथि है जबकि 22 को महा अष्टमी और 23 को महा नवमी का त्यौहार है। 24 को दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में सप्ताहिक की अवकाश के साथ छात्रों को दशहरा पर चार दिन की छुट्टियों का लाभ मिलेगा।(School Holiday)

 

अलीगढ़ : 19 अक्टूबर को सभी स्कूल 1 दिन के लिए बंद

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 19 अक्टूबर को सभी स्कूलों को 1 दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। DM इंद्र विक्रम सिंह द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए है। 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम है। ऐसे में मोदी के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए शहर सीमा में आने वाले सभी बोर्ड के स्कूलों को 1 दिन के लिए बंद रखा जाएगा।

 

बीएसए राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी अलीगढ़ के आदेश के अनुसार 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का जनपद में प्रस्तावित भ्रमण है। ऐसे में बच्चों को आवागमन की सुविधा हो सकती है। यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। जिसको देखते हुए एक से इंटर तक आईसीएसई, सीबीएसई सहित परिषद, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय और समस्त बोर्ड के नगरीय क्षेत्र के स्कूल बंद रहेंगे।(School Holiday)

 

झारखंड : सरकारी और निजी स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी की घोषणा

 

झारखंड में भी सरकारी और निजी स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। सरकारी स्कूल में दुर्गा पूजा की आधिकारिक छुट्टी तीन दिनों की रहेगी। 23 24 और 25 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 21 अक्टूबर को तीसरे सैटरडे होने की वजह से स्कूल बंद रहेंगे जबकि 22 को रविवार होने की वजह से छात्रों को कुल 5 दिन स्कूल बंद का लाभ मिलेगा।(School Holiday)

 

झारखंड के प्राइवेट स्कूलों में भी 8 से 10 दिनों की छुट्टियां घोषित की गई है। डीपीएस स्कूल में बच्चों को 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक की छुट्टी दी जा रही है। डीपीएस के PRO आशुतोष के मुताबिक बच्चों को अच्छी खासी छुट्टी मिल रही है। 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक शामली जेवीएम में छुट्टी घोषित की गई है। गुरु नानक स्कूल और कराली स्कूल में 20 से 28 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेगी। डीएवी हेहल में 20 से 30 अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में अन्य निजी स्कूलों में भी 8 से 10 दिनों की छुट्टी दी गई है।(School Holiday)

 

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

School Holiday

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बर्फबारी से गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए प्रदेश में ठंड को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग : CG Weather News

 


Back to top button