.

ऑनलाइन बुलेटिन : केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की ख़ास FD स्कीम, मिलेगा तगड़ा ब्याज, जाने पूरी डिटेल | Mahila Samman Savings Scheme

Mahila Samman Savings Scheme : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | Women no longer need to run around. She can increase her income while sitting at home. For this, women will just have to open an account in the post office and deposit the money. (Mahila Samman Savings Scheme) The Central Government has made this facility available only for women and girls in all the post offices of the district. The amount deposited under Mahila Samman Savings Certificate Scheme will get 7.05 percent interest after two years. The special thing is that she can deposit from one thousand rupees to two lakh rupees in her account.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : महिलाओं को अब भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे ही अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को मात्र डाकघर में खाता खोलवा कर धनराशि जमा करनी होगी। केंद्र सरकार केवल महिलाओं व युवतियों के लिए जनपद के सभी डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत जमा धनराशि का दो साल बाद 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। खास बात यह है कि एक हजार रुपये से लेकर वह दो लाख रुपये तक अपने खाते में जमा कर सकती हैं। (Mahila Samman Savings Scheme)

 

यही नहीं एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद आवश्यकता होने पर खाताधारक महिला कुल राशि का 40 प्रतिशत धनराशि निकाल भी सकती हैं। यह योजना मात्र 31 मार्च 2025 तक लागू की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और भाग लेने वाले निजी क्षेत्र के बैंकों को MSSC खाते खोलने के लिए अधिकार दिए हैं। इसके अलावा यह सुविधा देशभर के डाकघरों में भी उपलब्ध है। यानी पोस्ट ऑफिस में भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। (Mahila Samman Savings Scheme)

 

जानिए क्या है क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना

 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करने और ज्यादा ब्याज देने के मकसद से की गई है। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से हुई थी। इस योजना का फायदा सिर्फ भारतीय महिलाओं को ही मिलता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना का फायदा किसी भी उम्र की महिला को मिल सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जरूरी दस्तावेज हैं। भारत सरकार यह एकमुश्त योजना है। (Mahila Samman Savings Scheme)

 

मैच्योरिटी पूरा होने पर गारंटीड इनकम होती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में पैसे 2 साल के लिए जमा किए जा सकते हैं। इसमें 2 साल का ब्याज आपको एक साथ मैच्योरिटी पर मिल जाता है। (Mahila Samman Savings Scheme)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Mahila Samman Savings Scheme

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

 

ये खबर भी पढ़ें:

ऑनलाइन बुलेटिन : किसानों के लिए बड़ी खबर! 15वीं किस्त पर मिली चौंकाने वाली खबर, जान ले… | PM Kisan Samman Nidhi Yojana

 


Back to top button