.

ऑनलाइन बुलेटिन : छत्तीसगढ़ में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में होगी बारिश, जानिए अगले 24 घंटो में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज | CG Rain Alert

 CG Rain Alert : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | There is good news for the people of Chhattisgarh. Actually, according to the Meteorological Department, monsoon will be active in the state from today and there will be heavy rain in many areas of the state. People are expected to get relief from the heat due to rain.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।(CG Rain Alert)

 

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आज से मौसम में बदलाव का दौर फिर से शुरू होने वाला है। दरअसल प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अलावा कई जिलों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, लिहाजा लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। (CG Rain Alert)

 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होगी। जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। (CG Rain Alert)

 

वहीं बीते 4 दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था, यहां 40 फीसदी बादल थे। लेकिन सुबह से शाम तक तेज धूप थी। तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोग रात तक उमस से बेचैन रहे। (CG Rain Alert)

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तटीय पश्चिम बंगाल- उड़ीसा तट के ऊपर है। इसके साथ ही उपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना है जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। (CG Rain Alert)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

CG Rain Alert

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

 

ये खबर भी पढ़ें:

ऑनलाइन बुलेटिन : बिकनी पहन इस भोजपुरी हसीना ने ठंडे पानी में लगाईं आग, लेटकर दिए सिजलिंग पोज- देखें तस्वीरें | Monalisa Bold Photos

 


Back to top button