.

ऑनलाइन बुलेटिन : मोटोरोला का यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला फ़ोन मिल रहा 6,749 में, मिलेगी 13MP कैमरा और 5000mAh की तगड़ी बैटरी | MOTOROLA e13

MOTOROLA e13 : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | Motorola launched Motorola moto e13 earlier this year. The company launched Motorola e13 in India in the month of August. Motorola launched this smartphone in the low budget segment in India. Keeping the price in mind, customers get powerful features from Moto. Now Motorola has launched a new variant of it.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : कंपनी ने Motorola e13 का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। मार्केट में यह स्मार्टफोन 3 स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। अगर आप सस्ते दाम में एक मजबूत और डीसेंट फीचर वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकता है। Motorola e13 की सबसे खास बात यह है कि यह 8,999 रुपये में उपलब्ध है लेकिन इसे ऑप ऑफर में सिर्फ 6,749 रुपये में खरीद सकते हैं। (MOTOROLA e13)

 

मोटोरोला ने इस साल की शुरुआत में Motorola moto e13 लॉन्च किया था। कंपनी ने भारत में इसे अगस्त के महीने में भारत में Motorola e13 को लॉन्च किया था। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को भारत में लो बजट सेगमेंट में लॉन्च किया था। प्राइस को ध्यान में रखते हुए मोटो की तरफ से इसमें ग्राहकों को दमदार फीचर्स मिलते हैं। अब मोटोरोला ने इसका एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। (MOTOROLA e13)

 

Moto E13 Sky Blue कलर वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता

 

मोटोरोला द्वारा अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर की कई डिटेल्स के अनुसार, मोटो E13 स्काई ब्लू कलर वेरिएंट 6,749 रुपये के फेस्टिव प्राइस पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने नए कलर वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Day Sale के दौरान भारत में बिक्री पर आएगा। (MOTOROLA e13)

 

Moto E13 के बेसिक स्पेसिफिकेशन

 

मोटो E13 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) पर चलता है। फोन यूनिसॉक T616 प्रोसेसर से लैस है, जो माली G57 जीपीयू के साथ जुड़ा हुआ है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से फोन के स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। Moto E13 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 269 PPI पिक्सेल डेंसिटी है। डिस्प्ले पैनल में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और स्टैंडर्ड 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। (MOTOROLA e13)

 

13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

 

फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सेल का रियर-फेसिंग कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी है। फोन 4G सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और डुअल सिम कार्ड स्लॉट का सपोर्ट मिलता है। (MOTOROLA e13)

 

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

MOTOROLA e13

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

ऑनलाइन बुलेटिन : दो दिन बाद फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, उसी दिन सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का किया ऐलान | PM Modi Visit CG

 


Back to top button