Palmistry Reading: हथेली पर गुरु और शनि पर्वत क्या दर्शाता है?

Palmistry Reading

Palmistry Reading हथेली पर गुरु और शनि पर्वत समेत सभी रेखाओं और चिन्हों का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है इसके जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई विशेष पहलुओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

 

Palmistry Reading सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र, रत्न शास्त्र और अंक ज्योतिष शास्त्र के साथ हस्तरेखा शास्त्र का भी बड़ा महत्व है। मान्यता है कि व्यक्ति की हथेली पर मौजूद गुरु,शुक्र,शनि, सूर्य पर्वत के साथ अन्य रेखाओं के जरिए भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमाना लगाया जा सकता है। हथेली पर व्यक्ति के लव, करियर और आर्थिक मामलों से जुड़े कई अच्छे संकेत मिलते हैं, तो वहीं कुछ संकेत अशुभ फलदायी माने जाते हैं। आइए पुस्तक ‘इंडियन पॉमिस्ट्री’ की मदद से हथेली पर गुरु और शनि पर्वत के बारे में विस्तार से जानते हैं….

Palmistry Reading गुरु पर्वत :हथेली पर गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे स्थित होता है। गुरु पर्वत को बुद्धिमानी, होशियारी, स्वभाव और महत्वकांक्षाओं का संकेत माना गया है। हथेली पर उभरा हुआ गुरु पर्वत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को करियर में बड़ी कामयाबी मिलती है। ऐसे लोगों की ईश्वर में गहरी आस्था होती है। गुरु पर्वत पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं अशुभ मानी जाती हैं। गुरु पर्वत पर जाली या धब्बे का निशान भी व्यक्ति के कमजोर लीडरशिप स्किल का संकेत देता है। कहा जाता है कि यदि गुरु पर्वत ज्यादा उभरा हुआ, तो इसके प्रभाव से व्यक्ति में अहंकार बढ़ने लगता है।

 

Palmistry Reading शनि पर्वत :हथेली पर मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाले स्थान को शनि पर्वत मना गया है। हथेली पर शनि पर्वत की स्थिति से व्यक्ति के जीवन में मिलने वाली तरक्की के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। मान्यता है कि स्पष्ट और उभरा हुआ शनि पर्वत व्यक्ति को बुद्धि-विवेक और सफलता प्रदान करता है। वहीं, शनि पर्वत के अविकसित होने पर व्यक्ति का मन उदास रहता है। शनि पर्वत के शुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। करियर में अपार सफलता मिलती है। इसके अलावा शनि पर्वत पर कई सारे निशान और चिन्ह शुभ नहीं माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर: Palmistry Reading इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button