.

चेहरा खोलेगा पर्सनैलिटी के छुपे हुए गहरे राज, आकार से जानें कैसा है इंसान का व्यक्तित्व : Personality Test

Personality Test :

 

Personality Test: टूल्स | Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा ऑनलाइन बुलेटिन नहीं करता है। (Personality Test)

 

अगर कोई आपसे कहे की आपका चेहरा देखकर वह आपके बारे में सब कुछ बता देगा तो साहब सी बात है कोई भी हैरान हो जाएगा। इस बात पर विश्वास करना लगभग मुश्किल है कि कोई चेहरे को देखकर व्यक्ति की जानकारी दे सकता है। जब भी किसी की पर्सनैलिटी के बारे में कुछ पता लगाना होता है तो स्वभाव देखा जाता है।(Personality Test)

व्यक्ति के व्यवहार के अलावा उसका रहन सहन और शारीरिक बनावट भी बहुत कुछ बताती है। शरीर के अंगों के आकार के आधार पर आसानी से व्यक्तित्व पता किया जा सकता है। व्यक्ति का चेहरा जिस आकार का होता है, उससे भी पर्सनैलिटी पता चलती है।(Personality Test)

 

फेस रीडिंग एक्सपर्ट्स की मन तो इंसान के चेहरे का आकार चार प्रकार का होता हैं। चौकोर (Square), गोल (राउंड) , दिल का आकार (Heart shaped) और अंडाकार (Oval), आइए जानें कौनसा आकार देता है किस बात की जानकारी।(Personality Test)

 

(Round Shaped Face) गोल चेहरा

 

गोल चेहरे के लोग अक्सर सौम्य स्वभाव के होते हैं। यह बोलचाल में मृदुभाषी और व्यवहार में बेहद ही सरल और साधारण होते हैं। यह लोग दूसरों से मांग करने की जगह उदार और दानी स्वभाव के होते हैं। हालांकि इनका यही स्वभाव कई बार इन्हें परेशानी में भी डालता है। क्योंकि अपने स्वभाव के चलते यह लोग बाकी सब को अपने से आगे रखते हैं। ऐसे में कई बार इन्हें उपेक्षा का सामना भी करना पड़ता है। इनका माथा चौड़ा और गालों के नीचे भरापन देखा जा सकता है।(Personality Test)

 

 

(Oval Shaped Face) अंडाकार चेहरा

 

गोल आकार के चेहरे वालों से विपरीत अंडाकार चेहरे के आकार के लोग अक्सर बेहद ही महत्वाकांक्षी किस्म के होते हैं। अपने तेज तर्रार दिमाग के चलते यह बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं कि लोगों को अपनी और कैसे आकर्षित किया जाए। इनका IQ लेवल भी बेहद अच्छा होता है और इसके साथ ही यह किसी भी परिस्थिति में बेहतर सुझाव देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे लोग बेहतर कूटनीतिज्ञ भी होते हैं। इनकी गालों की हड्डियां जबड़े से बड़ी होती हैं।(Personality Test)

 

 

(Sqaure Shaped Face) चौकोर चेहरा

 

चौकोर आकार के चेहरे के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बाकी लोगों से बेहद ही सटीक होती है। इनका आत्मविश्वास और ऊर्जा इन्हें भीड़ से अलग बनाता है। बेहद विपरीत परिस्थितियों में भी शांति का परिचय देते इस आकार के चेहरे के व्यक्ति न केवल जड़ों से जुड़े हुए रहते हैं बल्कि सामाजिक मूल्यों को भी बेहद महत्व देते हैं। अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के चलते यह बड़े से बड़ा टास्क लेने भी जरा भी नहीं कतराते और इसी के चलते यह व्यापार और रजनीति में सफल रहते हैं। इनके माथे और जबड़े दोनों का आकार चीक बोन से बड़ा रहता है।(Personality Test)

 

 

(Heart Shaped Face) दिल के आकार का चेहरा

 

इस आकार के चेहरे के लोग बेहद ही महत्वाकांक्षी और ऊर्जा से सराबोर हैं। अपने तेज और रचनात्मक दिमाग के चलते यह लोग किसी भी मुश्किल काम को आसानी से कर लेते हैं। उनकी नजरों के सामने से छोटी से छोटी चीज भी आसानी से नहीं निकल सकती है। इस चेहरे के आकार के लोग समाज में बेहद सक्रिय रहते हैं। हालांकि, उनकी रचनात्मक सोच कई बार उनके लिए ओवर थिंकिंग के रूप में परेशानियां लेकर भी आती है और इसी ओवर थिंकिंग के चलते कई बार इनका रवैया काफी अड़ियल हो जाता है। हालांकि, अपनी क्षमताओं और दृढ़ निश्चय के चलते यह लोग नए प्रयासों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।(Personality Test)

 

 

(Diamond Shaped Face) डायमंड आकार का चेहरा

 

इस चेहरे के आकार के लोग बेहद ही डोमिनेंट किस्म के होते हैं। यह हर काम अपने तरीके से कराने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इनकी बातचीत के तरीके का हर कोई दीवाना रहता है और इसी के चलते लोग इन्हें ध्यान से सुनते हैं और इनकी कही बातों को मानते भी हैं। यह हर काम को बारीकी से करने में विश्वास करते हैं, हालांकि इसके चलते कई बार लोगों से इनकी बहस भी होती है। इनका माथा सकरा और ठोड़ी सकरी होती है।(Personality Test)

 

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button