.

अहिरवार समाज के कार्यक्रम में शामिल हुईं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी फूलबासन यादव | newsforum

बिलासपुर | संतशिरोमणि गुरु रविदास मंदिर करबला रोड में अहिरवार समाज की महिलाओं द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी फूलबासन यादव जिन्होंने टीवी-शो कौन बनेगा करोड़पति से 50 लाख रुपए की राशि अपने महिला स्व-सहायता समूह के लिए जीती थी। इनका अहिरवार समाज की महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया।

श्रीमती फूलबासन यादव द्वारा संतशिरोमणि गुरु रविदास की पूजा आरती के पश्चात समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सुझाव दिए। स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए कराते सीखने के लिए कहा और उन्हें प्रेरित किया। महिलाओं की समस्या का समाधान सुझाते हुए उन्होंने महिलाओं को कुटीर उद्योग के बारे में बताया गया। समाज की सभी महिलाओं द्वारा पद्मश्री फूलबासन यादव का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में जिलाध्यक्ष उर्वशी पालेकर, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी आडिले, जिला सचिव रामा बाई सायगोरे, कोषाध्यक्ष रानी बांधकर, अनिता भांडेकर, हर बाई लांझेकर, भारती बाँधेकर, मंजू अहिरवार, श्यामा बाई, कृष्णा बाई, पुष्पा लांझेकर व अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

©बिलासपुर से अनिल बघेल की रपट       


Back to top button