.

पीएम किसान योजना की नई लाभार्थी सूची में कैसे चेक करे अपना नाम, ऐसे चेक करे पूरी लिस्ट : PM Kisan Beneficiary List 2024

PM Kisan Beneficiary List 2024:

 

Sarkari Yojna : PM Kisan Beneficiary List 2024 : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन : अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक आपको इसका लाभ नहीं मिला है तो आपको इसकी बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा। अगर बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने के बाद आपको अपना नाम इसमें नहीं मिला है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले आपको अपनी ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवाना होगा, साथ ही अपने बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर की सर्विस को एक्टिवेट करवाना होगा।

 

PM Kisan Beneficiary List 2024:भारत के अंदर निवास कर रहे 11 करोड़ से भी अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाता है। देश के करोड़ों पात्र किसानों को इस योजना के माध्यम से हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता मिलती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 16 किस्तें किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो चुकी है। प्रत्येक किस्त में किसानों को ₹2000 की राशि मिली है। हर साल कुल 3 बार यह किस्त जारी होती है जिसके माध्यम से ₹6000 की राशि किसानों को दी जाती है।

PM Kisan Beneficiary List 2024:यहां इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी बताएंगे कि किस प्रकार से आप पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। साथ ही आप चेक कर पाएंगे कि आपको यह लाभ क्यों नहीं मिल रहा है? आईए जानते हैं इसके बारे में…

 

ऐसे चेक करें प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की लाभार्थी सूची?

 

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर होम पेज ओपन कर लेना है।
  • यहां पर आपको Farmers Corner में Beneficiary List का विकल्प नजर आ जाएगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही क्लिक करेंगे एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना जिला, राज्य, तहसील, ब्लाक, गांव आदि जानकारी सेलेक्ट करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक लिस्ट आपके सामने खुल जाती है जिसमें आपको अपना नाम चेक करना होता है।
  • पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में नाम नहीं है तो क्या करें?
  • PM Kisan Beneficiary List 2024:अगर बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने के बाद आपको अपना नाम इसमें नहीं मिला है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले आपको अपनी ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवाना होगा, साथ ही अपने बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर की सर्विस को एक्टिवेट करवाना होगा।

लाभार्थी का पीएम किसान योजना की सूची में नाम आने का फायदा

 

PM Kisan Beneficiary List 2024:अगर आपने चेक किया है कि पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल हो गया है तो आपको बहुत-बहुत बधाई हो क्योंकि ₹6000 हर साल अब आपको मिलना शुरू हो जाएंगे। यह ₹6000 आपको तीन अलग-अलग किस्तों के रूप में मिलेंगे, जिसमें प्रत्येक किस्त की राशि ₹2000 रहने वाली है। इसके लिए आपको किसी भी ऑफिस के या दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने हैं, बल्कि यह है राशि आपको सीधे ही बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।

 

कैसे ट्रैक करें लाभार्थी किसान अपने स्टेटस?

 

  • PM Kisan Beneficiary List 2024:सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन करना होगा।
  • होम पेज पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस का ऑप्शन नजर आ जाएगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पीएम किसान योजना में उपयोग किए गए 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करके Get DATA के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट नजर आ जाएगी इसमें आप अपने स्टेटस चेक कर सकते हैं की आपको किस्त की राशि मिली है अथवा नहीं।

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button