.

पीएम किसान के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी! लिस्ट हुई जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम | PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana : Online Bulletin

 

PM Kisan Yojana : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : केंद्र सरकार द्वारा 2018 के अंत में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी। इस साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस स्कीम की 14वीं किस्त जारी की गई थी। अब देश के करोड़ों किसान 15वीं किस्त के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस स्कीम में हर साल किसान के बैंक अकाउंट में 6,000 रुपये की राशि जमा होती है। यह राशि किस्तों में मिलती है। अगर आपने भी इस योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था तो आप अब आसानी से अपना नाम पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में चेक कर सकते हैं। (PM Kisan Yojana)

 

लाभार्थी लिस्ट में चेक करें अपना नाम

 

आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना है।

 

इसके बाद आपको पोर्टल पर शो हो रहे Know Your Status के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

 

इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है। अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप Know your registration no.के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा। (PM Kisan Yojana)

 

रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।

 

अगर आप अपने साथ अपना गांव के लोगों का नाम भी देखना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर Beneficiary List के विकल्प को सेलेक्ट करना है।(PM Kisan Yojana)

 

इसके बाद आपको अपना राज्य,जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है।

 

इसके बाद आप Beneficiary List को डाउनलोड करके देख सकते हैं कि आपके नाम के साथ गांव में और किस व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

 

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

 

पीएम किसान योजना से जुड़े किसी भी समस्या के लिए आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान स्कीम का स्टेटस चेक करने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। (PM Kisan Yojana)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

PM Kisan Yojana

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

20 साल की उम्र में LIC की इस स्कीम में निवेश कर पा सकते है 11 लाख, जाने इसकी खासियत, ये है ऑप्शन | LIC SCHEME

 


Back to top button